JAMTARA
नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन को लेकर बुधवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जामताड़ा जिला के सभी छह प्रखंड के 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 3328 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। वही सबसे अधिक जामताड़ा मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखी गई। लगभग एक हजार की संख्या में मुख्यालय में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। हालांकि परीक्षा दिलवाने आए अभिभावकों की भीड़ से मुख्यालय स्थित जे बी सी प्लस टू हाई स्कूल के समीप स्टेशन रोड में भीड़ लग गया। जहां पुलिस को भीड़ हटाने में मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की बात प्राचार्य ने कही।
Byte: सुशील कुमार मरांडी, प्राचार्य, जीबीसी प्लस टू हाई स्कूल जामताड़ा
