
जामताड़ा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जामताड़ा नारी शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आभा आर्या के नेतृत्व में श्रद्धा पूर्वक गांधी जयंती मनाई गई। जामताड़ा नारी शक्ति संगठन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया। साथ ही आभा ने बताया कि आज ही के दिन भारत माता को बड़ा अनमोल रत्न मिला था। जिनके प्रयास से देश जो गुलामी की जंजीर से बंधी हुई थी उससे भारत माता को मुक्त कराया था। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता का जन्म हुआ था। ये हिंसा के विरोधी थे व अहिंसा के पुजारी थे। ‘स्वच्छ भारत सुंदर भारत’ इनका सपना था। आज हम लोग उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने प्रधानमंत्री काल में किसानों को समृद्ध करने की दिशा में कदम उठाया था। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। आज देश में किसानों की स्थिति दयनीय है, हमें उन किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उनके विकास में अपनी भूमिका निभानी है।


