जामताड़ा:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ज्ञात हो कि भाजपा के दो कार्यकर्ता राजू दत्ता और रुपेश यादव दो साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने इतनी राजनीति और ज़बरदस्त काम कर पार्टी को इतना मजबूत किया है कि जहां इन दोनों कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के पास मोटरसाइकिल में तेल तक डालने का पैसा नहीं रहता था। आज चार चक्का मोटरगाड़ी खरीद रहे हैं और विधायक के हाथों से ही चाबी लेने विधायक आवास पहुंचे थे।
मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी के लिए काम करते हैं, निश्चित तौर पर मैं उन्हें आगे लाता हूं। मुझे खुशी हो रही है कि यह लोग अपनी मेहनत आज यहां पहुंच गए है और मेरे हाथों से चाबी लेने आए हैं। इस उपलब्धि लिए भी मैं उन्हें तहे दिल से बधाई देना चाहता हूं।
