JAMTARA
बीते दिनों जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल काली मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद जामताड़ा थाना पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के उदल बनी स्थित पाथरचपड़ा एवं मोहरा मोड़ में गुलगुलिया द्वारा लगाए गए कैंप पर छापेमारी की। साथ ही थाना प्रभारी संजय कुमार ने दोनों जगहों पर गुलगुलिया को कैंप हटाने का निर्देश दिया। बता दें कि जामताड़ा जिला में जबसे गुलगुलिया के द्वारा कैंप लगाया गया है इसके बाद से चोरी की घटना में इजाफा हुई है।
