जामताड़ा के मिझिलाडी देबड़बाड़ी पंचायत में प्रह्लाद दास की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण झूलते हुए तार के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। प्रहलाद दास मात्र 18 साल का था। सूचना मिलते हीं विधायक डॉ इरफान अंसारी मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को जमकर लताड़ लगाई।
परिजन ने बताया कि कई बार बिजली मिस्त्री को सूचना दी गयी लेकिन वह नहीं आए। परिवार इतना गरीब था कि बिजली मिस्त्री को पैसे देने तक का पैसा नहीं था। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से प्रहलाद दास की जान चली गई।
मौके पर विधायक ने कहा कि प्रह्लाद दास की सात बहने हैं। दलित परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। उनकी जिम्मेदारी मेरी है।
विधायक ने उस परिवार को सरकारी लाभ का आश्वासन दिया और विभाग से हर संभव मदद और अपनी ओर से आर्थिक सहायता की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सातों बेटियों की शादी मैं करवाऊंगा और आगे भी हर संभव मदद की जाएगी। जितना होगा मैं करूंगा। आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
