
जामताड़ा:
शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अवैध लॉटरी के टिकट बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जामताड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो अभियुक्त जामशेर अंसारी और किशन राउत जामताड़ा हटिया में लॉटरी का टिकट बेच रहा है। सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास थे 35 हजार की लागत की लॉटरी टिकट बरामद किया गया है। जो नागालैंड लॉटरी के नाम से है।


दोनों अभियुक्त के खिलाफ जामताड़ा थाना में कांड संख्या 125/ 21 दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के लिए भेज गया है। मेडिकल जांच के बाद दोनों अभियुक्त को जामताड़ा जेल भेज दिया जाएगा। वहीं अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि जामशेर अंसारी देवघर जिला के मधुपुर के फतेहपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। जबकि किशन राउत जामताड़ा शहर के राजबाड़ी मोहल्ले का रहने वाला है।

