गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भरा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजित कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में CRPF की 157वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मोहनीश कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सत्यनारायण नंदा, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह, अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर और विश्व हिंदू परिषद के नेता भगवान सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
READ MORE :RAILWAY NEWS: जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर, टाटा-कटिहार और पटना-रांची जनशताब्दी भी शामिल
शहीदों का सम्मान राष्ट्रसेवा की प्रेरणा: मोहनीश कुमार
अपने संबोधन में डिप्टी कमांडेंट मोहनीश कुमार ने कहा कि शहीद जवानों के सम्मान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित ऐसे आयोजन प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लगातार 11 वर्षों से आयोजन की सराहना की और वंदे मातरम् के 151वें वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं, सत्यनारायण नंदा ने स्वदेशी जागरण मंच के आयोजन की सराहना करते हुए स्वदेशी अभियान में टाटा स्टील के योगदान का उल्लेख किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता और परिवार के साथ मनाई दीपावली, झारखंड की खुशहाली की कामना
सात पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों शरदेंदु शेखर, पितबास मांझी, गुरुदेव पंडित, प्रमोद शर्मा, विष्णु चरण प्रामाणिक, अनिल महतो और सत्यवान महतो को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी अमरेंद्र सिंह पिंटू, संजीव सिंह बबुआ, जलेश्वर सिंह, भुवनेश पारीक, विकास राय, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह और अरविंद सिंह भी उपस्थित थे।
मंच संचालन रश्मि भेंगरा और शरदेंदु शेखर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित सिंह देव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बाबू मिश्रा, नंद किशोर चौधरी, राजन साव, बाबूराम मार्डी, राहुल सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद पाण्डेय, नगीना यादव, संतोष प्रसाद, अनिमेष कुमार सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

