जामताड़ा:
केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया जा सके इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को जामताड़ा जिला में टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 35 स्थानों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 2410 लोगों को 45 साल से अधिक और 18 प्लस के लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई। इसकी जानकारी एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अजीत कुमार दुबे ने दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को जामताड़ा प्रखंड के सदर अस्पताल, जामताड़ा सीएचसी, जामताड़ा पीएचसी, मिहिजाम पीएचसी, करमाटांड़ और विभिन्न पंचायतों में टीकाकरण शिविर लगाकर 2410 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया
