Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamtara Chhath Puja News- चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, घाट की सफाई का पूर्व अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Breaking News

Jamtara Chhath Puja News- चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, घाट की सफाई का पूर्व अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 8, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जामताड़ा।
जामताड़ा में छठ व्रतियों को छठ घाट पर बेहतर सुविधा मिले इसके लिए नगर पंचायत जामताड़ा की ओर से प्रयास प्रारंभ कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र अंतर्गत 8 छठ घाट तथा अजय नदी घाट की साफ-सफाई नगर पंचायत की ओर से शुरू करवा दी गई है। इसके अलावा वहां ब्लीचिंग का छिड़काव, चुना से मार्किंग, रोशनी की व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से की जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम की तैयारी की जा रही है।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने राजा बांध, सरकार बांध, घोष बांध, अजय नदी सहित सभी घाटों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और सफाई कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ पर्व को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साफ सफाई का लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनका भी निर्देश है कि समय सीमा के अंदर छठ घाट की विधिवत साफ सफाई और संपूर्ण व्यवस्था की जाए। इस निर्देश के आलोक में भी जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से सारी व्यवस्था समय सीमा के अंदर करने का काम पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था हर साल की भांति इस साल भी पुख्ता रहेगी। इस संदर्भ में पुलिस विभाग का सहयोग मिलने का उन्होंने आश्वासन दिया। साथ ही एसपी से इस संदर्भ में बात कर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करवाने की उन्होंने बात कहीं।

छठ घाट पर समुचित व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षदों एवं संबंधित पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेवारी:
आस्था का पर्व छठ को देखते हुए नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा नगर में कई तालाबों जल स्रोतों का साफ-सफाई और जीर्णोद्धार का काम जोरों पर चल रहा है। जिसकी एक विधिवत बैठक कर नगर पंचायत के पार्षदों एवं नगर पंचायत में जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तदनुसार प्रत्येक वार्ड में जिन तालाबों पर छठ का अर्घ्य पड़ता है, उन तालाबों एवं आसपास की सफाई की जिम्मेदारी उक्त वार्ड के वार्ड पार्षद के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी करेंगे। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों एवं विद्युत व्यवस्था को देखरेख के लिए कई टीम बनाई गई है। इस आशय की जानकारी नगर पंचायत के अध्यक्ष रीना कुमारी ने संवाददाताओं को दिया।

जामताड़ा के अजय नदी घाट पर हो रहे छठ घाट के निर्माण सड़क की मरम्मती एवं नदी घाट के आसपास के सफाई का निरीक्षण करने आए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया कि नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा छठ के निमित्त लिए गए फैसले सराहनीय है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी छठ घाटों, नदी, तालाब की सफाई, औषधियों का छिड़काव, मोहल्ला सड़क में बिजली प्रबंधन, साथ ही साथ छठ घाटों में निर्वाध बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाई गई है, जो सराहनीय है। अजय नदी पर बन रहे छठ घाट पर संतोष व्यक्त करते हुए मंडल ने कहा कि घाट अति आकर्षक एवं छठ व्रतियों के लिए सुविधा युक्त होगा। ताकि छठ पर्वव्रतियों को कोई कठिनाई ना हो। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा छठ को लेकर उठाए जा रहे कदम की प्रशंसा की। कहा नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा छठ पर्व को देखते हुए जो भी छठ व्रतियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराया जा सकता है करने का भरपूर प्रयास किया है, जो सराहनीय है। मौके पर वार्ड पार्षद चंडीदास भंडारी, आलोक किस्कु, निलेश कुमार, मधुसुदन चंद्र, सजल दत्ता, झण्टू साहा, प्रभास हेंब्रम, लखिंदर सिंह, सुकुमार सरखेल, पिंटू गुप्ता सहित कई जिम्मेदार एवं प्रतिष्ठित नागरिक व्यक्ति उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन, महिलाओं को 33% आरक्षण के फायदों से कराया गया अवगत, महिला सशक्तिकरण और जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम

April 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जेपीएस में तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट का शानदार प्रदर्शन, राग परमेश्वरी से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी का साक्षात्कार

April 16, 2026

Jamshedpur News :जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स की दरों में भारी वृद्धि, भाजपा नेता अनिल मोदी ने बताया ‘जनविरोधी’ कदम

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.