
जामताड़ा।
नगर के वार्ड नंबर 4 के जीतूडांगाल मोहल्ला में भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में देशभर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का सीमा पार करने के निमित्त लोगों से संवाद एवं वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए शनिवार को बैठक रखी गई। जिसमें जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। लोगों से संवाद के क्रम में मंडल द्वारा स्थानीय मोहल्ले वासी से कोविड टीकाकरण का जानकारी लिया एवं सभी को कोरोना का टीका लगाने का आह्वान किया। मंडल ने वार्ड में बन रहे पीएम आवास योजना की जानकारी ली। जिन लोगों को आवास मिलने में अभी बिलंब है उन्हें पीएम आवास उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। मंडल ने मोहल्ले के बाकी सभी समस्याओं को निदान करने का आश्वासन दिया। सभी को एकजुट होकर रहने एवं विकास के कामों में सहयोग करने साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडल ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों को लोगों के बीच रखा एवं सभी को विकास योजनाओं में भागीदार बनने का आह्वान किया। लोगों ने भाजपा के संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए भाजपा के इस पहल को ऐतिहासिक बताया। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने भाजपा के साथ जुड़ने एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। सिंह ने कोरोना काल में लोगों के लिए किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा एवं टीकाकरण अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने का जो काम किया है वह ऐतिहासिक है। मौके पर सुकुमार सरखेल, रंजीत प्रसाद यादव, मनोज भंडारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में भारी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
