जामताड़ा।
आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार सात दिवसीय हस्ताक्षर अभियान आजसू पार्टी की ओर से चलाया जा रहा है। सामाजिक न्याय यात्रा के तहत पिछड़े वर्गो के 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को लेकर गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आजसू जिला संयोजिका आभ आर्या ने अभियान के छठे दिन जामताड़ा प्रखंड के चेंगायडीह, मदनाडीह, नारायणपुर प्रखंड के खैरीडीह, कोरीडीह, घरचौकिया आदि गांव में जाकर लोगों के साथ बैठक की। साथ ही समाज की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा हुई। आभा ने बताया कि लोगों का अपार समर्थन मिला। वही साथ में महिलाओं की वर्तमान समस्याओं से भी अवगत हुई। मौके पर आभा आर्य ने कहा कि हम अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते रहेंगे। जब तक हमें मुख्यमंत्री हमारे अधिकार का 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दे देते। मौके पर निजामुद्दीन अंसारी, नेत्री तारा देवी, गुल मोहम्मद, अमित कुमार, निजामुद्दीन अंसारी, मीना देवी, विश्वनाथ मंडल, अशोक मंडल आदि शामिल थे।
