
जामताड़ा:-
जामताड़ा थाना क्षेत्र के पाकडीह मोहल्ले से साइबर अपराध का सरगना प्रमुख समीर मंडल धराया। गिरफ्तार साइबर अपराधी समीर मंडल के द्वारा रांची के एक दैनिक अखबार के पत्रकार के अकाउंट्स से लाखों रुपये की निकासी कर ली गई थी। बताया जाता है कि गिरफ्तार साइबर अपराधी समीर मंडल ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी हासिल किया उसके बाद अकाउंट्स से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित पत्रकार ने रांची के सदर थाना में घटना को लेकर मामला दर्ज कराया और उसी को लेकर जामताड़ा पुलिस ने घेराबंदी करके उक्त साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसपी शैलेन्द्र कु सिन्हा ने कहा कि गिरफ्तार समीर मंडल के पास करोड़ो की संपत्ति है जिसे उसने साइबर अपराध के पैसों से बनाया है। पुलिस ने उसके चार चक्का वाहन सहित कई बेशकीमती समानो को जप्त किया है।



