Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -प्रगतिशील किसान अजय हेम्ब्रम के सफलता की कहानी
Breaking News

JAMSHEDPUR -प्रगतिशील किसान अजय हेम्ब्रम के सफलता की कहानी

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 10, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बी.एस.सी तक पढ़े अजय ने सब्जी की खेती को बनाया रोजगार का साधन, दूसरे किसानों को दिखा रहे र

JAMSHEDPUR

गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत लुआवासा पंचायत के खैरबनी के रहने वाले अजय हेम्ब्रम ने बी.एस.सी की पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती-किसानी को रोजगार का साधन चुना जिसमें आज वे काफी सफल हैं । अजय बताते हैं कि बी.एस.सी की पढ़ाई के बाद उन्होने कुछ समय रोजगार को लेकर प्रयास किए लेकिन रोजगार करना ज्यादा रूचिकर नहीं लगा जिसके बाद उन्होने सारा ध्यान खेती-किसानी में ही लगाने का निश्चय किया । पढ़ा लिखा होने पर खेती कार्य को चुनना उनके लिए चुनौतियों से कम नहीं था । परिवार व रिश्तेदारों को खेती करने की अपनी योजना से उन्होने प्रभावित तो किया ही साथ ही दूसरे किसानों को भी नई राह दिखा रहे हैं।

अजय हेम्ब्रम का पुस्तैनी जमीन लगभग 8 एकड़ है । वर्षों से सिर्फ खरीफ मौसम में उनके परिवारवाले धान की खेती किया करते थे जिससे खाने-पीने की समस्या तो नहीं रहती थी लेकिन अतिरिक्त आय के लिए उन्हें दूसरे स्रोत पर ध्यान देना पड़ता था । आत्मा की उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी बतातीं हैं कि अजय हेम्ब्रम पिछले 5 वर्षों से आत्मा से जुड़े हैं । आत्मा के प्रसार कर्मी द्वारा उन्हें आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न कृषक गतिविधि जैसे प्रशिक्षण, परिभ्रमण, गोष्ठी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया । साथ ही धान के साथ-साथ रबी एवं गरमा में दलहन, तिलहन एवं साग-सब्जी का खेती करने का सुझाव दिया ।

▪️सब्जी की खेती से किया 1.5 लाख रूपए से ज्यादा की आमदनी

अजय कहते हैं कि आत्मा के प्रसार कर्मी द्वारा समय-समय पर तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने से प्रोत्साहित होकर उन्होने लगभग 03 एकड़ जमीन में गोभी, टमाटर, बैंगन, बीन्स, सरसों, चना व गेहूं का उन्नत तकनीक से खेती करना शुरू किया । सब्जी की खेती से उन्हें अच्छा लाभ भी प्राप्त हुआ। विगत वर्ष अजय हेम्ब्रम को 1,50,000/- रूपये से ज्यादा की आमदनी सब्जी उत्पादन से हुआ है जिससे वे परिवार के लिए अतिरिक्त आमदनी की समस्या को दूर करने में काफी सफल हुए हैं । अजय अपने खेतों में उत्पादित सब्जी को सुन्दरनगर, नारवा, गोविन्दपुर, करनडीह में लगने वाले सप्ताहिक हाट में बेचतें हैं साथ ही जमशेदपुर शहर के हाट-बाजारों के व्यापारी भी उनके यहां सब्जी खरीदने पहुंचते हैं ।

अजय हेम्ब्रम कहते हैं किसानों के लिए सरकार कई योजनायें चला रही है, जरूरत है जागरूकता दिखाते हुए उसका लाभ उठायें तथा कृषि विभाग के पदाधिकारी व प्रसार कर्मी क्षेत्र में आते हैं तो उनसे संपर्क में रहें । उन्होने बताया कि योजनाओं का लाभ दिलाने के अलावा भी किसानों के लिए प्रशिक्षण, परिभ्रमण, गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें सम्मिलित होकर उन्नीत तरीके से खेती करने का गुर सीख सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, झारखंड के खेतों तक पहुंचेगा पानी, पलायन पर लगेगी रोक

May 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: तनाव को कहें ‘बाय-बाय’! NIT कैंपस में NCC कैडेट्स ने सीखी मन को फौलाद बनाने की कला

May 26, 2026

INDIAN RAILWAY NEWS: तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब होगी नियमित, देखें नया टाइम टेबल और रूट

May 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.