

जमशेदपुर।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर शहर लौटे भाजपा नेता भरत सिंह की ओर से सूबे के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का ढोल-नगाड़ें और आतिशबाजी के बीच भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया | साकची तिनकोनिया मर्केट के नज़दीक आयोजित अभिनंदन समारोह में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के अलावे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,स्थानीय सांसद सह प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो के अलावे प्रदेश भाजपा के आला नेताओं समेत ज़िला भाजपा के पदाधिकारियों एवं मंडलाध्यक्षों का भी स्वागत किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वयं भाजपा नेता भरत सिंह ने मुख्यातिथियों समेत वरीय भाजपाजनों का अभिनंदन कर समारोह में स्वागत संबोधन दिया | कहा की राष्ट्रीय स्तर की पार्टियाँ कई, किन्तु राष्ट्रीयता केवल भारतीय जनता पार्टी में | उन्होंने कहा की पार्टी की देश एवं जनसेवा की भावना से प्रेरित वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए | इसके पश्चात उन्होंने पगड़ी,शॉल व पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यातिथियों का अभिनंदन किया | मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की जिन्हें वंदेमातरम् कहने पर गर्व होगा वे ज्यादा दिनों तक ख़ुद को भाजपा से अलग नहीं रख सकेंगे | कहा की कंट्री फर्स्ट के सिद्धांतों वाली भाजपा केंद्र-राज्य में विकास की गंगा बहा रही है | मौके पर स्थानीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो ने केंद्र-राज्य सरकारों की उल्लेखनीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की भाजपा नित सरकारों ने विकास को रफ़्तार दिया है | विकास पसंद लोगों की पसंद केवल भाजपा ही है | उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की सप्ताह में एक दिन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष शिविर लगाकर जनसहयोग अभियान चलायें जिससे सरकार की अभिनव योजनाओं से अन्त्योदय हो | कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा की भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि है | उन्होंने रघुवर सरकार द्वारा स्थानीयता परिभाषित करने समेत सीएनटी-एसपीटी सरलीकरण को साहसिक निर्णय बताते हुए कहा की जिन्होंने सत्ता पर काबिज रहते हुए ये उपलब्धि हासिल न किया वे आज सूबे में भ्रामक प्रचार कर नकारात्मक राजनीती कर रहे हैं | उन्होंने रघुवर सरकार की उपलब्धियों का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा की आपके अथक परिश्रम के बिना राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार मुमकिन न थी | कहा की यदि कार्यकर्ता ठान लें तो आगामी लोस. एवं विस चुनावों में राज्य को विपक्ष मुक्त कर सभी सीटों पर कमल खिलाएंगे | उन्होंने भरत सिंह का स्वागत करते हुए संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया | श्री गिलुआ ने कहा की भाजपा केवल पार्टी नहीं अपितु देश की विचारधारा बन चुकी है | स्वागत समारोह में मंच पर विशेष रूप से भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा,मिथिलेश सिंह यादव,मनोज कुमार सिंह,दीप श्रीवास्तव,रमेश हांसदा,भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह,कुलवंत सिंह बंटी,प्रदेश बीस सूत्री सदस्य संजीव सिंह,पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा,बीस सूत्री सदस्य दिनेश साव,भरत सिंह मंचासीन रहें | वहीँ इस दौरान मूलचंद साहू, गुरदेव सिंह राजा,ज़िला भाजपा के उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा,सत्यप्रकाश सिंह,बारी मुर्मू ,संदीप मिश्रा,महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,ज़िला मंत्री विमलकांत झा,पप्पू मिश्रा,राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की,सुनील बारी,कोषाध्यक्ष विमल जालान,ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद,दीपक पारीक,मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा समेत कार्यालय प्रभारी पोरेश मुखी,युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज वाजपेयी,महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जैसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष काजु सांडिल,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विमल बैठा,किसान मोर्चा अध्यक्ष मुची राम बाउरी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आफ़ताब अहमद सिद्दकी के अलावे मंडलाध्यक्षों में सुरंजन राय,जितेंद्र राय,महेंद्र प्रसाद,अभय चौबे,नीरज सिंह,श्रीराम प्रसाद,प्रोबिर चटर्जी राणा,दीपू सिंह,रमेश नाग,राकेश राय, संजय सिंह, संदीप शर्मा बॉबी,रूबी झा,समेत राजपति देवी,प्रीति सिन्हा,रिया मित्रा,शैलेश गुप्ता,अमर सिंह,शिंदे सिंह,रेमन साहू,रिषभ सिंह,रंजीत सिंह,विकास शर्मा,रंजीत पांडेय समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थें | वहीँ अभिनंदन समारोह के सफल आयोजन में दशरथ शुक्ला,छक्कन चौधरी,विक्की श्रीवास्तव,अनिल पांडेय,पप्पू शर्मा,शक्ति सिंह,लखविंदर सिंह लाडी,दिलीप पासवान,कल्लू शुक्ला,मनोज सोनी,रामउदय ठाकुर,परशुराम मिश्रा,राम सिंह,अमन कुमार,रविशंकर,बादल लांबा,विनोद राम,आशिष श्रीवास्तव,राजेश चावला समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही | कार्यक्रम का संचालन सुधीर झा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन भरत सिंह द्वारा किया गया |

