
जमशेदपुर।
जमशेदपुर के कपड़ा व्यापारी और बिष्टुपुर स्थित दुपट्टा सागर के संचालक सरबजीत सिंह भाटिया का कोरोना संक्रमण के कारण बुधवार की दोपहर निधन हो गया। इस निधन से शहर के व्यापारी वर्ग सहित सिख समाज मर्माहत है वहीं सामाजिक संस्था ‘समाधान’ के सदस्य भी शोकसंतप्त हैं। समाधान संस्था ने सरबजीत सिंह भाटिया के निधन को स्तब्धकारी और अपूर्णीय क्षति बताया है। समाधान संस्था के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार और अध्यक्ष सह ट्रस्टी पूनम विग ने जारी बयान में इसे अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि समाधान संस्था के सभी सदस्य शोक की लहर में डूबे हैं। सरबजीत सिंह भाटिया की कर्मठता, मृदुभाषिता और शालीन स्वभाव का हर कोई कायल था। वे हँसमुख और बेहद जिंदादिल इंसान थे। समाधान संस्था ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।

