
जमशेदपुर शाखा-II, हिंदुस्तान बिल्डिंग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले बीमा सप्ताह का उद्घाटन समारोह आज सुबह 10.30 बजे से 11 बजे के बीच सम्पन्न किया गया। भारतीय जीवन बीमा की परंपरा के अंतर्गत कार्यक्रम की शुरुआत निगम गीत से किया गया, जिसके पश्चात वारीय शाखा प्रबंधक श्री सुरेश रजक जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कर्मचारियों के हरेक वर्गो, अभिकर्ताओं एवम बीमा धारकों द्वारा भी दीप प्रज्वलन किया गया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने अपने संबोधन में भारतीय जीवन बीमा निगम के उपलब्धियों, दायित्वो और आने वाले चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर बीमा धारकों को और बेहतर सेवा देने का भी संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि “जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी ” स्लोगन को चरितार्थ करते हुए वैश्विक महामारी ‘कोरोना’ के दौर में भारतीय जीवन बीमा निगम में पूरे देश में सबसे ज़्यादा मृत्यु दावा का भुगतान किया। सप्ताह भर चलने वाले बीमा सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे गुरु सम्मान कार्यक्रम, अभिकर्ता दिवस, स्वास्थ जांच केंद्र, प्रश्नोत्तरी आदि प्रमुख है। हरेक कार्यक्रम पूरी तरह कोरोना प्रोटोकॉल को पालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे।



