जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 130 वां जयंती साकची पुराना कोर्ट के पास स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। प्रखर विद्वान, शिक्षविद, कानून के जानकार, दलित शोषित के लिए आवाज उठाने वाले डॉ भीमराव बाबा साहेब अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करते हुए राकेश साहू ने कहा कि जिस दिन हमारे दिल में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर और दिमाग मे उनकी विचारधारा होगा, याद रखना उस दिन अदालत भी हमारी होगी और फैसला भी हमारा होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव दीपक मिश्रा, यूथ इंटक उपाध्यक्ष रीता गुप्ता, मानगो थाना अध्यक्ष बलदेव सिंह, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, ग्रामीण संयोजक सुल्तान अहमद, अरुण बारिक, सूरज यादव, मनोज साव, संतोष निगम आदि उपस्थित थे।
