Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur XLRI News : फादर सेबेस्टियन जॉर्ज बने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर
Breaking News

Jamshedpur XLRI News : फादर सेबेस्टियन जॉर्ज बने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 26, 2022Updated:August 26, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

jamshedpur news

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के नये डायरेक्टर फादर सेेबेस्टियन जॉर्ज एस.जे. बनाये गये हैं. शुक्रवार को उन्होंने योगदान दे दिया. वहीं, प्रो. संजय पात्रो को एक्सएलआरआइ के डीन एकेडमिक्स की जिम्मेदारी दी गयी है. शुक्रवार को एक्सएलआरआइ कैंपस में बाकायदा इसे लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उक्त दोनों महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित होने वाले फादर एस. जॉर्ज व प्रो. संजय पात्रो ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. गौरतलब है कि फादर सेबस्टियन जॉर्ज एस.जे. एक्सएलआरआइ के पूर्व विद्यार्थी (1996 बैच) रह चुके हैं. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में डायरेक्टर बनने से पूर्व फादर एस जॉर्ज एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर कैंपस के डायरेक्टर थे. उन्हें मैनेजमेंट एजुकेशन में 14 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है. वे अॉर्गनाइजेशनल बिहेवियर के सीनियर प्रोफेसर के साथ ही संगठनों में व्यक्तिगत व्यवहार, ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप, मैनेजेरियल काउंसेलिंग के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में लंबे अरसे तक प्रोफेसर रहे हैं. एक्सएलआरआइ प्रबंधन की अोर से बताया गया कि उन्होंने मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई रिसर्च भी किया है. फादर सेबस्टियन जॉर्ज एस.जे. ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जिस कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की, उसी कॉलेज का डायरेक्टर बनना एक सुखद अनुभव है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के साथ ही प्रोफेसर का सहयोग मिलने का भरोसा जताया. सभी ने संस्थान हित में मिल कर काम करने का भरोसा जताया. उन्होंने अर्थव्यवस्था और समाज में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए एक अच्छी दृष्टिकोण रखने की बात कही. साथ ही कहा कि एक्सएलआरआइ शुरू से रिस्पांसिबल लीडर तैयार करने की दिशा में कार्य करता रहा है, इस दिशा में वह आगे भी कार्य करेगा. वहीं, प्रो. संजय पात्रो ने भी अपने चयन पर सभी का आभार जताया अौर कहा कि नयी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वाह करेंगे. प्रो. संजय पात्रो पिछले 25 वर्षों से एक्सएलआरआइ के साथ जुड़े हुए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.