
जमशेदपुर/रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पहुंचा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह सीरे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एसोसिएशन के चार सदस्य पहुंचे नेमरा
प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह सीरे, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, पिंटू यादव और विनीत यादव शामिल थे।सभी सदस्यों ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: जोगा बैडमिंटन चैंपियनशिप में श्रीनाथ पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, फाइनल में डीएवी बिष्टुपुर को हराया
रूपी सोरेन के निधन से शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया था। इसके बाद 8 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार किया गया था।उनके निधन के बाद विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

