
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मोहुलीसोल पंचायत के चौईरा गांव में झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता स्वर्गीय कानूराम हेंब्रम के 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धालभूमगढ़ प्रखंड कमेटी के ओर से श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और समाधि स्थल एवं आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनकी धर्मपत्नी को नव वस्त्र प्रदान किये
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा स्वर्गीय कानूराम हेंब्रम झारखंड आंदोलन में भागीदारी निभाने के लिए अपना सरकारी नौकरी को त्याग कर झारखंड आंदोलनकारी में अहम योगदान दिए और साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति थे कोई भी सामाजिक विचार में इनको आसपास के गांव के लोग भी ले जाते थे क्योंकि इनका बात विचार व्यवहार के सभी कायल थे और समाज को एक अच्छा मार्गदर्शन दिया करते थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे झामुमो नेता जगदीश भगत झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, गुंजन हेंब्रम,सचिव नरेन सोरेन, सुबोध मुर्मू,चैतन मुर्मू,सरबत मुर्मू,वैधनाथ सोरेन,कमल मंडल,धीरेन पाल,बिनोद चौबे, मंगल हांसदा, छोटराई मुर्मू, पुलक नमाता, मनोज तांती, चन्दन पांडेय,शेख सलीम शहजादा,कासू मार्डी ।


