Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News :हिंसा के खिलाफ युवा का मीडिया संवाद
Breaking News

Jamshedpur Today News :हिंसा के खिलाफ युवा का मीडिया संवाद

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 11, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर दिसम्बर ।सामाजिक संस्था युवा यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन की ओर से चल रहे 16 दिवसीय अभियान हिंसा के खिलाफ हम सब की आवाज मुझे नहीं मेरे अधिकारों को सुरक्षित करो के तहत स्थान तुलसी भवन बिष्टुपुर में 10 दिसंबर मानव अधिकार दिवस के दिन अभियान का समापन एवं मीडिया संवाद किया गया। युवा संस्था की सचिव वणार्ली चक्रवर्ती ने अभियान के पूरे उद्देश्य को बताया कि अभियान ग्लोबल स्तर पर चल रहा है और महिलाओं लड़कियों और विकलांग लड़कियों के साथ हो रही हिंसा की पहचान करना और उसके लिए आवाज उठाना और उस आवाज के माध्यम से एक पैरवी करना । वर्णाली ने बताया कि इस 16 दिवसीय अभियान के दौरान क्षेत्र से बहुत सारे मुद्दे लड़कियों, महिला और विकलांग लड़कियों के निकल कर आए आज भी कई ऐसे विकलांग साथी हैं जिनका आधार कार्ड नहीं है ।वोटर कार्ड नहीं है। विकलांगता का सर्टिफिकेट नहीं है। सुनसान सड़कों पर छेड़छाड़ रोकने के लिए कोई पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी नहीं है। पंचायत भवन में विकलांग साथियों की कोई सूची और योजनाओं की सूची शामिल नहीं है। विकलांग व्यक्तियों को दया का पात्र नहीं माना जाता है ,उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोई बात नहीं करता, मीडिया एक कड़ी है ।एक सहयोगी है पैरवी करने के लिए जो अपनी कलम और कागज का इस्तेमाल कर के हर मुद्दों को आगे तक ला सकते हैं लेकिन मीडिया को भी भाषा को लेकर जागरूक होने की जरूरत है जिससे कि वह संवेदनशील होकर बातों को हर स्तर तक पहुंचा सके । झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरूण कुमार ने कहा कि वे विकलांग है इसलिए वह जानते हैं कि किस तरह की समस्याएं विकलांग साथी महसूस करते हैं और संसाधन तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है विकलांगता के आंकड़े तो बहुत सारे हैं लेकिन मात्र 200000 लोगों को ही सरकार की ओर से मिलने वाला लाभ मिलता है बाकी विकलांग साथी छूट जाते हैं क्योंकि उनका आधार कार्ड नहीं है ।वोटर कार्ड नहीं है ।बैंक खाता नहीं है ।विकलांगता का सर्टिफिकेट नहीं है और सिंगल विंडो काम नहीं होने की वजह से उनको बहुत समस्या होती है , पंचायत स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर कमिटियां बनी तो है लेकिन उसमें विकलांग साथियों को शामिल नहीं किया जाता है । कई बार विकलांग साथियों के साथ हिंसा शोषण होता है तो कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं होता है और वैसी स्थिति में जब वह बोल नहीं सकती देख नहीं सकती । हम सबको मिलकर बात करने की जरूरत है ,तभी हम बदलाव की राह पर एक पहल कर सकते हैं । हर क्षेत्र में सहभागिता तो होनी चाहिए राजनीतिक भागीदारी में लड़कियों महिला और विकलांग लड़कियों को मौका देना चाहिए । प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने कहा कि भाषा को लेकर मीडिया को सेनेटाइज हुई है लेकिन और भी सेनेटाइज होने की जरूरत है। बातचीत व गोष्टी के माध्यम से एक सूत्र में बंधकर बदलाव की राह में आगे बढे। दैनिक भास्कर के संपादक डॉ संजय पांडेय ने कहा कि हमें समाज के मानस को बदलने की जरूरत है ।स्कूल ,कॉलेज एवं अन्य समुदायों में जाकर विकलांगता के मुद्दे पर बात करनी चाहिए।दैनिक चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय, जागरण से बिरेंद्र कुमार , झारखंड भारत से शैलेश , SCCN से राजेश सिंह ,लगातार न्यूज़ से धर्मेंद्र मशाल न्यूज़ के एडिटर शशांक शेखर ने इस अभियान की काफी सराहना की और कहा कि हम हर भरपूर सहयोग मुद्दों को आगे ले जाने के लिए करेंगे । कार्यक्रम में मीडिया के साथी, युवा महिला लीडर एवं विकलांग लड़कियां उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का संचालन युवा संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी ने किया अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुश्री अंजना देवगम ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.