Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप 2022 की प्रवेश परीक्षा आयोजित
Breaking News

Jamshedpur Today News : वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप 2022 की प्रवेश परीक्षा आयोजित

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 1, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : सुदूर गांवो की तस्वीर बदलने में बेहतर शिक्षा की महती भूमिका होती है, लेकिन सुदूर गांवो के बच्चों के लिए गरीबी, संसाधन, सकारात्मकता व मार्गदर्शन की कमी से जूझते हुए आगे की राह आसान नहीं होती। देश के लिए लड़ते हुए जून 2020 में शहादत देने वाले वीर शहीद गणेश हांसदा की अमर यादों से ग्रामीण युवाओं व बच्चों को लगातार प्रेरित करने हेतु सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के द्वारा शुरू किए गए वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप से बच्चों में शिक्षा को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप के तीसरे वर्ष 2022 के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा रविवार को जे सी हाई स्कूल, घाटशिला में आयोजित होगी। परीक्षा में घाटशिला अनुमंडल के बहरागोडा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया व गुड़ाबांधा प्रखंडों के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से इस वर्ष 10वी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 31 बच्चों ने दो पालियों में आयोजित परीक्षा में भाग लिया। वही 9 बच्चे अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों में बेहद उत्साह का माहौल देखा गया। चाकुलिया बहरगोड़ा से अपने बच्चों को परीक्षा दिलवाने परीक्षा केंद्र आये अभिभावको ने अपनी भावना जाहिर करते हुए बताया कि वीर शहीद की याद में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने का यह प्रयास बेहद अनोखा है, हमारे बच्चे इस अभियान में शामिल हो रहे है, यह सोच हम गर्व महसूस कर रहे है। वही बच्चों ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला। वीर सैनिकों से प्रेरणा लेना, ऑनलाइन आवेदन भरना, ओएमआर के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षा इत्यादि। दूसरे पेपर में पूछे गए सवालो ने हमे अपने अंदर की क्षमताओं का स्वमूल्यांकन करने, हमारे आस पास की चीज़ों घटनाओं के प्रति हमारे दृष्टिकोण व भविष्य की योजनाओं पर सोचने को प्रेरित किया। डुमरिया गुड़ाबांधा से आये एक छात्रा ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने का मौका पाकर ही हम गर्वान्वित महसूस कर रहे है। हम इसमें चुने जाएंगे या नही, यह आगे की बात है, लेकिन इस परीक्षा से आगे की योजनाओं को लेकर हमे बेहद साहस मिला है।

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे, परीक्षा में टॉप 10 स्थान हासिल करने वाले बच्चे 7 अगस्त को ऑनलाइन साक्षात्कार में शामिल होंगे। उनके बाद बच्चों के घर पहुंचकर उनके आर्थिक सामाजिक पृष्ठभूमि के विश्लेषण के माध्यम से पांच जरूरतमंद मेघावी बच्चों का चयन फेलोशिप के लिए किया जाएगा।

स्क्रीनिंग टेस्ट के आयोजन में जे सी हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीता मंडल जी व विद्यालय प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। वही परीक्षा के दौरान वीर शहीद गणेश हांसदा पुस्तकालय, लाधनाशोल के अध्यक्ष रामदास हांसदा, शहीद के बड़े भाई दिनेश हांसदा जी, निश्चय के संस्थापक तरुण कुमार ने परीक्षा नियंत्रक की भूमिका निभाई। वही बैद्यनाथ हांसदा, नाराण टुडू, तरुण कुमार, भाव नाथ पातर, चंदू हांसदा, राम मुर्मू एवं राशु भुइयां का महत्वपूर्ण योगदान रहा। परीक्षा के प्रश्नपत्रों के निर्माण में विज्ञान शिक्षिका शिप्रा मिश्रा, अनिता शर्मा, सेवनिर्वित शिक्षक गणेश मुर्मू एवं अन्य का योगदान रहा।

स्मृति सभा के साथ हुआ कार्यक्रम का प्रवेश परीक्षा का समापन :
द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्ति पर विद्यालय परिसर में ही बच्चों के साथ स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद के बड़े भाई ने गणेश हांसदा के समूची कहानी से बच्चों को अवगत करवाया। बताया कि देश के लिए शहादत देना देश सेवा में समर्पित सैनिकों के लिए बेहद गौरव की बात होती है। शहीद गणेश हांसदा की कहानी से हम सभी लगातार प्रेरित होते रहे, इस दिशा में निश्चय के लगातार अभियानों से समाज मे बेहद जागरूकता आ रही है। इस दौरान बच्चों एवं अभिभावकों ने अपने विचार रखे। इस दौरान वीर शहीद व महापुरुषों की याद में दो मिनट का मौन रख बच्चो ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर विद्यालय परिसर में स्थापित रविन्द्र नाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस, ईश्वर चंद्र विद्यासागर एवं महात्मा गांधी जी के प्रयासों को भी याद किया गया।

गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा जी एवं देश के नाम अपनी अमर शहादत देने वाले समस्त वीर शहीदों की अमर विरासत से बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करने हेतु अनोखी सामाजिक पहल वीर शहीद गणेश हांसदा फ़ेलोशिप एवं वीर शहीद गणेश हांसदा पुस्तकालय का संचालन सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के द्वारा किया जाता है। अभियान के माध्यम से फिलहाल 11 बच्चे पढ़ाई कर रहे है। वीर शहीदों की अमर विरासत को समर्पित अभियान जनभागीदारी से संचालित करने का प्रयास किया जाता है, अभियान में जुड़ने या सहयोग करने के इच्छुक व्यक्ति या संगठन +91-8797874082 पर सम्पर्क कर सकते है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.