
जमशेदपुर।


वीर भगत सिंह फैंस क्लब, बजरंगनगर, गोलमुरी द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्धघाटन दिनेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया गया, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की भगवान गणेश विघ्नहर्ता है इस क्षेत्र में रहने वाले मध्यमवर्गी और जरूरतमंद परिवारों का दुख हारने में भगवान गणेश सहायक बने, क्षेत्र के युवाओं को चाहिए की जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाए और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करे यह कार्य क्षेत्र को विकसित बनाने में सहायक होगा, कार्यक्रम में मुख्यरूप से अमरजीत सिंह राजा पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष, शिवशंकर सिंह समाजसेवी, जय प्रकाश राय, अजय सिंह,अजय सिन्हा, जे पी शर्मा, और अन्य उपस्थित थे। आयोजन में अध्यक्ष_ भरत बेहरा, उपाध्यक्ष_शिवा सिंह, लक्ष्मण बेहरा, महासचिव_सोनू ठाकुर, बंटी सिंह, सचिव_पावन साह, कोषाध्यक्ष_ विपिन सिंह, ओमी सिंह, श्वेत भारद्वाज, वीरू सिंह, विक्की सिंह, विकास कुमार,सोनी सिंह, चाणक्य साह आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।



