Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur today news:संसद रत्न’ अवार्ड से सम्मानित सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को आएंगे जमशेदपुर, प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत
Breaking News

Jamshedpur today news:संसद रत्न’ अवार्ड से सम्मानित सांसद विद्युत वरण महतो शनिवार को आएंगे जमशेदपुर, प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

■ शनिवार दोपहर 3:30 बजे पारडीह काली मंदिर में पूजा अर्चना कर शहर में प्रवेश करेंगे सांसद, पूरे रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं करेंगे स्वागत।

जमशेदपुर। जमशेदपुर से भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद शनिवार को पहली बार लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके राँची से जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा ने सांसद विद्युत महतो के स्वागत समारोह को खास बनाने की तैयारी को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। सांसद विद्युत शनिवार दोपहर 3:30 बजे पारडीह चौक स्थित काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दर्जनों स्थानों पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सांसद विद्युत महतो का जोरदार स्वागत करेंगे। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सांसद विद्युत वरण महतो के स्वागत को लेकर रुट निर्धारित किया गया है। जहां पारडीह काली मंदिर के समीप पटमदा, कमलपुर और बोड़ाम मंडल, पारडीह चौक पर आजादनगर मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा, डिमना स्थित बिग बाजार के समीप उलीडीह मंडल, एमजीएम चौक एमजीएम मंडल, मानगो चौक पर मानगो मंडल, बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप सीतारामडेरा मंडल, एमजीएम गोलचक्कर पर साकची पुर्वी मंडल, शीतला मंदिर चौक पर साकची पश्चिम के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, साकची बड़ा गोलचक्कर से जिला कार्यालय के रास्ते भी विभिन्न मंडलों और मोर्चा के द्वारा सांसद विद्युत महतो का स्वागत किया जाएगा। संध्या 5:30 बजे साकची स्थित जिला कार्यालय में उनका आगमन होगा, जहां भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो को ‘संसद रत्न’ पुरस्कार मिलना शहर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। पूरे देशभर से 11 सांसदों के सूची में सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने कार्यकुशलता और जनमुद्दों के आधार पर अपनी जगह बनाई। दिल्ली में संसद रत्न से सम्मानित होने के बाद पहली बार जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता सांसद विद्युत वरण महतो के भव्य एवं ऐतिहासिक अभिनंदन की तैयारी में जुट गए हैं।

मालूम हो कि प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की ओर से संसद में किये गए बेहतर प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को दिल्ली के महाराष्ट्र भवन में ‘संसद रत्न’ अवार्ड से नवाजा गया है। इस वर्ष उनके साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल ग्यारह सांसदों को यह पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पैरा योगासन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक, 11 अक्टूबर को होगा आयोजन

September 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: सेवा संकल्प अभियान में 153 यूनिट रक्त संग्रह, भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

September 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात की 138वीं कड़ी

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.