
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति दरबार द्धारा सावन माह के तीसरे सोमवार 01 अगस्त को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरहरगुटटू स्थित अति उत्तम शक्ति दरबार में जय बाबा अति उत्तमेश्वर और सभी शिवलिंगो का रुद्राभिषेक पूजा बड़ौदा घाट से जल लाकर किया जायेगा। इससे पहले बड़ौदा घाट से जल लाने के लिए माँ कुल्लु काँवर यात्रा निकाली जायेगी। सुबह 9 बजे सभी भक्त जल लाने के लिए बागबेड़ा बड़ौदा घाट पहुॅचेंगें। पूजा के सभी कार्यक्रम अतिउत्तम शक्ति दरबार के संस्थापक भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी के द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी भक्त रूस्तम कुमार ने दी।


