
जमशेदपुर।


गुरुवार को पीसी पाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंगालीबासा में एक अभिभावक बैठक विद्यालय के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक की शुरुआत ओंकार ध्वनी के साथ किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनाराम ज्योतिषी ने कराए एवं उपस्थित अभिभावकों नेअपना-अपना परिचय देते हुए विद्यालय के प्रति अपनी -अपनी बातें सभी के समक्ष रखें। सभी अभिभावकों की बातें व पुराने सत्र का समीक्षा करते हुए नवीन सत्र में पठान पठान पर जोर देने के लिए शिक्षकों की आवश्यकता संबंधी विभिन्न बातों का ध्यान में रखते हुए नवीन सत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती तरीके से बेहतर करने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में ओम प्रकाश सिन्हा जी ,विभाग प्रमुख पंकज मिश्रा जी एवं संकुल प्रमुख रंजन राय, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनाराम ज्योतिषी ,आचार्य पोरासर शिमली, सचिव प्रणव कुमार मंडल ,संरक्षक सुकुमार पाल समेत समिति के सदस्यों एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।
बैठक का समापन प्रधानाचार्य ने शांति मंत्र के द्वारा किया गया।


