
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्वारा आगामी 01


दिसम्बर गुरूवार की संध्या कुलदेवी महासर माता का दूसरा मासिक कीर्तन उत्सव का आयोजन बिष्टुपुर स्थित
सिंहभूम चेंबर भवन में होगा।
कीर्तन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण होगा।
इस मौके पर स्थानीय भजन गायकों द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी का गुणगान किया जायेगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए महासर माता परिवार की एक बैठक साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित
महालक्ष्मी दादी मंदिर में प्रमोद भलोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेश पसारी, गोविंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, अनंत मोहनका, गणेश
भालोटिया, संगीता मित्तल, लता अग्रवाल, पुष्पा भालोटिया आदि मौजूद थे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्धारा
सभी भक्तों से सपरिवार समय पर आकर कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी जरूर लगाकर कुलदेवी का
आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया गया हैं।


