
जमशेदपुर।

पिछले 24 घंटे से हो रहे लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर ( jamshedpur )होकर गुजरने वाली खऱखाई (kharkhai nadi) नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है। वही नदी के खतरे के निशान पार करते ही पूर्वी सिहभूम जिला प्रशासन अलर्ट हो गया हैं। जिला प्रशासन ने इसके लिए अपने तीनों निकाय को सर्तक रहने के लिए कह दिया है।वही नदी के नीचले इलाके के रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थान जाने को कहा गया हैं।
वही उपायुक्त ने ट्वीट कर लोगो से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।उधर दिन में जमशेदपुुर के उपायुक्त ने नदी से सटे इलाको को भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
जिले में 19 अगस्त से लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेने की अपील की जाती है, नदी किनारे नहीं जाएं, सुरक्षित आश्रय गृह में शरण लें।
— PRD East Singhbhum (@PRDJSR) August 20, 2022


