Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News:शहीदों के पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाना है – CM
Breaking News

Jamshedpur Today News:शहीदों के पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाना है – CM

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 8, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो का बलिदान राज्य हमेशा याद रखेगा। झारखंड आंदोलन के इस प्रणेता ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अपना प्राण न्योछावर कर दिया था। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम करना है। हमें एकजुटता के साथ राज्य के विकास में अपना योगदान देना है। मुख्यमंत्री आज वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस के अवसर पर कदमा जमशेदपुर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के आवास स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं परिजनों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरो ने अपने शहादत दिए हैं। कोल्हान प्रमंडल के कई वीर सपूतों ने राज्य को अलग दर्जा दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज हमें उन शहीदों के सपनों का झारखंड निर्माण करना है। जिसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सभी राज्य के मुख्यमंत्री आए थे। बैठक में मैंने कहा था कि झारखंड का खनिज पूरे देश में जा रहा है, लेकिन झारखंड को इसका उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का 1 लाख 36 करोड़ रुपए खनन कंपनियों पर बकाया है, केंद्र सरकार इस राशि को दिलाने का कार्य करे ताकि इस राशि का उपयोग राज्य के सर्वांगीण विकास में किया जा सके।

*घर में एक फलदार पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली फ्री*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुखाड़ जैसी स्थिति बन रही है, सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। सरकार खेती के लिए सिंचाई प्राप्त हो सके उसके लिए योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ कंक्रीट के जंगल बढ़ रहे हैं। इस हेतु सरकार एक योजना लाई है जिसके तहत शहर में रहने वाले व्यक्ति जो एक फलदार पेड़ लगाएंगे उन्हें 5 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

*9 एवं 10 अगस्त को राज्य में मनाया जाएगा आदिवासी महोत्सव*

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 एवं 10 अगस्त को राज्य में आदिवासी महोत्सव मनाने जा रही है। इस महोत्सव के जरिए हम अपनी संस्कृति को राष्ट्र पटल पर रखने का काम करेंगे। इस महोत्सव में हमारे आदिवासी सभ्यता को दिखाने का कार्य किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न राज्य एवं देश-विदेश के आदिवासी भाई-बहन आएंगे जो अपने संस्कृति से हमें अवगत कराएंगे और हमारी संस्कृति को समझने का उन्हें मौका मिलेगा।

*उपस्थिति*
इस अवसर पर मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग श्री चंपाई सोरेन, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री, महिला,बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग श्रीमती जोबा मांझी, विधायक, ईचागढ़ श्रीमती सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जादव, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जी टाउन क्लब कर्मचारियों को 16% बोनस, न्यूनतम ₹31,108 और अधिकतम ₹40,503

October 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

October 7, 2026

RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.