Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News:दुमका की घटना से लौहनगरी में उबाल, समाजिक संस्था कोशिश ने निकाली जनाक्रोश मशाल जुलूस
Breaking News

Jamshedpur Today News:दुमका की घटना से लौहनगरी में उबाल, समाजिक संस्था कोशिश ने निकाली जनाक्रोश मशाल जुलूस

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 31, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। दुमका की अंकिता सिंह के साथ की गई बर्बरता और मौत से पूरे देश मे लोगों का आक्रोश देखा जा रहा है। लौहनगरी जमशेदपुर में भी घटना को लेकर लोगों में काफी उबाल है। मंगलवार को सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा अपराधी को कठोर सजा व शीघ्र न्याय की मांग को लेकर जनाक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया। जनाक्रोश मार्च में संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, जिप उपाध्यक्ष बारी मुर्मु समेत संस्था के दर्जनों सदस्य, महिलाएं व सैकड़ो आमजन शामिल हुए। लोगों ने गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक से श्री हनुमान मंदिर तक हाथों में मशाल व स्लोगन लिखे तखती लेकर जनाक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान शामिल लोगों ने ‘अपराधी शाहरुख को फांसी दो’ , ‘अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ एवं ‘झारखंड की बेटी को न्याय दो’ के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। श्री हनुमान मंदिर चौक पर लोगों ने दिवंगत अंकिता सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की।

मौके पर संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने अंकिता सिंह के दुःखद मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुमका की घटना दिल दहलाने और पूरे देश को हतप्रभ करने वाली है। इस घटना से झारखंड और समाज दोनों शर्मशार हुआ है। पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही ऐसी घटना एक सभ्य समाज के लिए बहुत ही दुःखद और चिंतनीय है। उन्होंने हत्या के आरोपी शाहरुख के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और शीघ्र फांसी की सजा देने की मांग की। इसके साथ ही, कहा कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत करने के लिए आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है, जिससे ऐसे कृत्य करने वालों में कानून का डर हमेशा बना रहे।

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव सिंह, समाजसेवी अनिल ठाकुर, भाजपा नेता राजेश सिंह बम, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, रंजीत सिंह, अजय सिन्हा, संस्था के राजेश कुमार सिंह, प्रेम झा, ह्नन्नी परिहार, पप्पु कुमार, बंटी सिंह, राकेश गिरी, करण सिंह, कुमार गौतम, शैलेंद्र प्रसाद, ऋषव सिंह, अंकित अरोड़ा, पीयूष ईशु, कुणाल शर्मा, अजय जायसवाल, सुबोध शर्मा, राणा प्रताप सिंह, संजू सिंह, सुमित सिंह, अविनाश मिश्रा, रितेश मिश्रा, रसविंदर सिंह, रमेश राजू, कुमार विवेक, शेखर बाबू, अमित वर्मा, प्रदीप कुमार नवाब, भरत भूषण मिश्रा, राजा अग्रवाल, हर्ष सिंह, चंकी, रमन, भरत मिश्रा, सुनील पांडेय, मनोज सिंह, सुनील पांडेय व अन्य उपस्थित थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: छोटा गोविंदपुर में 5 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का भव्य पूजन, हर-हर महादेव से गूंजा मिथिला भवन

August 18, 2026

Jamshedpur news:News: चांडिल–झाड़ग्राम नई रेल लाइन के फाइनल सर्वे को मिली मंजूरी, पटमदा और बोड़ाम का दशकों पुराना सपना होगा साकार

August 18, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में चरमराई नागरिक सुविधाएं, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.