
जमशेदपुर।


बिरसानगर जोन नंबर 6 के गोलमुरी क्लब के पास में खंडर पड़े फ्लैट में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद मिला है। वही शव पाए जाने से आस पास इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में स्थानिय लोगो ने इसकी जानकारी बिरसानगर पुलिस को दी। वही शव मिलने की सुचना पर स्थानिय पुलिस घटनास्थल पहुंची । उसके बाद शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही शव की पहचान बिरसानगर जोन -5 के रहने वाले बासुदेव तंतुबाई के रुप में की गई है।
इस सबंध में घटनास्थल पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि म़तक सुबह घर से ठहलने के लिए निकला काफी देर घर नही लौटने के बाद उसकी खोजबीन शुरु की गई। बाद में स्थानिय पुलिस के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली है। फिलहाल आशंका व्यक्त किया जा रहा हैं कि ठंड लगने से मौत हुई होगी। लेकिन पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


