Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : City Bulletin@10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK
Top Stories

Jamshedpur Today News : City Bulletin@10PM शहर के दस बड़ी खबर के लिए यहां करे CLICK

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 18, 2021Updated:November 18, 2021No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

Edition -12
जमशेदपुर।18 नवबरं

रवि झा,([email protected])
फिर आ गए है दिन भर की झारखंड की जमशेदपुर की  दस प्रमुख खबरों के साथ रात दस बजे हम हाजिर है। हम एक बार फिर आपका स्वागत करते है। हमारे पोर्टल www.biharjharkhandnewsnetwork.com में । आप अपनी राय [email protected] में दे सकते हैं।

1.शुक्रवार  को पेट्रोल 98.45 और डीजल 91.48

जमशेदपुर।

IOC से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को जमशेदपुर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नही की गई है।जानकारी अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत 98.45 रुपया होगा। जबकि डीजल की कीमत 91.48 प्रतिलीटर रहेगा

2.शहर में 26 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 68 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण, सभी योग्य लाभुक अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें
जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को शहर में 26 व ग्रामीण क्षेत्र के 68 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। नोडल पदाधिकारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन ने कहा कि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों के ससमय टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है । जिलेवासियों से अपील है कि किसी कारणवश जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है वे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अपने नजदीकी टीका केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें, जिले में पर्याप्त संख्या में कोविड वैक्सीन के डोज उपलब्ध हैं ।

3.ट्रेड लाइसेंस के लिए मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई दुकानों में जांच अभियान चलाया गया

जमशेदपुर।मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय के निर्देशानुसार नगर प्रबंधक निशांत कुमार एवं राहुल कुमार के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के कई दुकानों में विजिट कर जांच अभियान चलाया गया एवं दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस के संदर्भ में पूछताछ किया गया
ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाने वाले कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई एवं 30 नवंबर तक दुकान का ट्रेड लाइसेंस बना लेने का निर्देश दिया गया।कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार ओल्ड पुरुलिया रोड डिमना रोड आदि क्षेत्रों के कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस के लिए जांच अभियान चलाया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया नगर पालिका अधिनियम 2011 एवं 2021 के तहत नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित सभी प्रतिष्ठानों एवं दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है।ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की जाएगी एवं जुर्माना भी वसूला जाएगा।इस अवसर पर राहुल कुमार निशांत कुमार स्पायरोटेक एक कर्मी शिवम कुमार एवं पंकज पीएमयू टीम से निकेत कुमार सिंह उपस्थित थे।

4 ई श्रमिक कार्ड के पंजीकरण के लिए टैंक रोड , और चाणक्यपुरी मानगों में लगाया गया कैंप

जमशेदपुर। .मानगो नगर निगन के कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय के निर्देशानुसार मानगो नगर निगम अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभुकों कई श्रम कार्ड बनाने हेतु आज टैंक रोड और चाणक्यपुरी मानगों में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डे एनयूएलएम योजना के लाभुकों का ई श्रमिक कार्ड बनवाया गया।
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर कैंप का आयोजन कर प्रज्ञा केंद्र के सहयोग से ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए पंजीयन का कार्य जारी है ।आज लगभग 150 ई श्रमिक कार्ड बना कर वितरण किया गया।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया ई श्रम कार्ड में पंजीकरण हेतु प्रतिदिन कैंप का आयोजन किया जाए एवं अधिक से अधिक लाभुकों का पंजीकरण कराया जाए।

5.चाकूलिया जामडोल पेपर मिल कंपनी में काम कर रहे दो महिला मजदूर की हुई  मौत 

जमशेदपुर।

पूर्वी सिहभूम जिला के  घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया प्रखंड स्थित जामडोल पेपर मिल कंपनी में ,काम के दौरान ऊपर से भारी भरकम बोझ गिरने से 2 महिला मजदूर की मौत हो गई। वही घटना की सुचना के बाद चाकुलिया थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर पहुंचकर  मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक में सरस्वती पातर (50 वर्ष) पति स्वर्गीय मुक्ता पदो पातर, सिंदुर्गीरी, चाकुलिया मलकुंदी पंचायत,उर्मिला पातर, (30 ), पति संजय पातर ,के रुप में की गई है। वही पुलिस दोनो शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

6.गुरु नानक देव जी का 553 वा प्रकाश पर्व कल,गुरुद्वारों में सजेगा कीर्तन दरबार, श्रद्धा के साथ लंगर करेंगे सिख
जमशेदपुर। गुरु नानक देव जी का 553 वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ परंपरागत तरीके से लौहनगरी के गुरुद्वारों में मनाया जाएगा। कोविड-19 के गाइडलाइंस के मद्देनजर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा से प्रभात फेरी एवं टीनप्लेट गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह तोते ने बताया कि अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरु शब्द विचार एवं कीर्तन का प्रवाह चलेगा और उसके उपरांत लंगर गुरसिख ग्रहण करेंगे। मानगो गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बताया कि अखंड पाठ के पास गुरु नानक जी के विचारों को रखा जाएगा और लंगर की व्यवस्था रहेगी। बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह के अनुसार स्त्री सत्संग सभा और भाई हरप्रीत सिंह का जत्था शबद गायन करेगा। समाज के लिए अच्छा करने वालों को संगत की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा।

7.महिला सुरक्षा के लिए ‘शक्ति एप’ को फिर से नियमित करे झारखंड पुलिस- डॉ अजय

जमशेदपुर।

कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर झारखंड में  महिला सुरक्षा के लिए ‘शक्ति एप’ को फिर से नियमित करने का अनुरोध किया है.

डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में लिखा है कि झारखंड पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा के लिए पूर्व में कई प्रयास किए गए थे। पुलिस के द्वारा शहरी इलाकों में महिलाओं के लिए ‘शक्ति एप’ बनाया गया था। वहीं, महिलाओं के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी जारी की गई थी। लेकिन दोनों ही प्रयासों को सफलता नहीं मिली

8.टाटा स्टील कर्मी कम्पोनेन्ट प्लेटलेट का दान किया 

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान जागरुकता कार्यक्रम के तहत रक्त के कम्पोनेन्ट प्लेटलेट का दान टाटा स्टील कर्मी  राजेश ठाकुर ने किया। युनियन कमेटी मेम्बर  राजेश ठाकुर ने इससे पहले चार बार एसडीपी दान के साथ कुल 12 बार रक्तदान किया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी डोनेशन प्रभारी तथा टाटा स्टील कर्मी श्री प्रभुनाथ सिंह ने एक जरुरतमंद को प्लेटलेट की आवश्यकता होने पर श्री ठाकुर को एसडीपी डोनेशऩ के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण प्लेटलेट जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी की जा सकी।

9.श्री श्री हनुमान मंदिर शहीद चौक निर्माण समिति लगाएगी पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा

जमशेदपुर।

 गुरुवार को संध्या 5 बजे श्री श्री हनुमान मंदिर शहीद चौक साकची में हुई । बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमे विगत कार्यो की समीक्षा हुई साथ ही मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जायेगी पंचमुखी हनुमान जी की संगमरमर की प्रतिमा 7 फिट का होगा जो समिति के उपाध्यक्ष श्री रमेश यादव जी के सौजन्य से राजस्थान के जयपुर से मंगाई जायेगी इसके लिए रमेश यादब जी ने प्रतिमा स्थापित हेतु पूरा खर्च करने का संकल्प लिया है ।
मंदिर समिति की निर्माण हेतु पुनः नए लोगो को जोड़ा गया है जो पूर्ण रूप से अपना सहयोग मंदिर में देने का आश्वाशन दिया है जिसमें मुख्य सरंक्षक प्रभु श्री राम भगवान और माता सीता को सर्वोच्च स्थान दिया गया

10पूर्वी सिहभूम जिले में आज  10 लोग पॉजिटिव मिले

जमशेदपुऱ।

पूर्वी सिहभूम जिला में धीरे धीरे कोरोना  पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि होने लगी है।जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार आज शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 मामले सामने आए है। इसमें   बिष्टुपुर में एक ,मानगों में तीन,कदमा दो,गोलमुरी में  एक.घालभूमगढ में एक,सोनारी में एक और बारीडीह में एक पहचान की गई है। वही इसके साथ ही पूर्वी सिहभूम जिले में कोरोना सक्रमितों की संख्या बढकर 25 हो गया हैं।दूसरी ओर आज 5 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गईहै।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.