Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur today news:लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा–रघुवर दास
Breaking News

Jamshedpur today news:लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा–रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 6, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

भाजपा जमशेदपुर महानगर नें समारोह पूर्वक मनाया स्थापना दिवस।
—————————————-
जमशेदपुर–आज भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह,उल्लास एवं उमंग के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में अलग अलग कार्यक्रम हुए।मुख्य समारोह साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी जी,पोटका की पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार जी के अलावे जमशेदपुरमें निवास करने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हुए।समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जी ने जिला कार्यालय में झंडोतोलन किया।उसके पश्चात जिला कार्यालय से एक पदयात्रा निकाली गई जो साकची गोलचक्कर तक जाकर वापिस जिला कार्यालय में समाप्त हुई।पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता अपनें हाथों में भाजपा का ध्वज लेकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा की समाप्ति के बाद भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जी नें भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होनें कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अपनें लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने की वजह से यह अपनी स्थापना के बाद उत्तरोत्तर आगे बढ़ती चली जा रही है। इसके विपरीत वंशवादी पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भाजपा की स्थापना की चर्चा करते हुए कहा कि 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। आपातकाल के बाद जनता पार्टी का जब गठन हुआ तो लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनसंघ जनता पार्टी में शामिल हो गयी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भी जब देश की दशा एवं दिशा में सुधार नहीं आया तो अंतत: 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की नींव पड़ी। आज भाजपा अपनी स्थापना का 41 साल पूरा कर चुकी है। आज भारतीय जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा करोड़ों भारतवासियों के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है। राष्ट्रवाद से उत्पन्न भाजपा का मूल मंत्र, एक राष्ट्र, एक जनतंत्र और एक संस्कृति है। आज भारतीय राजनीति में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी है। आज देश की सत्ता पर काबिज यह पार्टी देश के सर्वाधिक राज्यों में शासन करने वाली पार्टी है। इसके सांसदों एवं विधायकों की संख्या सर्वोपरि है।


उन्होंने कहा कि 42 वर्ष के सफर में जिन महान विभूतियों के पदचिह्नों पर चलते हुए भाजपा आज दुनिया की सबसे पार्टी बनी है, उनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी आज हमारे बीच नहीं है। भाजपा को जिन नेताओं का सफल नेतृत्व मिला है, उनमें श्री लालकृष्ण आडवाणी, वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह आदि शामिल रहे हैं। आज माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सर्वोच्च सत्ता और राजनीति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच चुकी है। इसमें माननीय गृहमंत्री अमित शाह एवं जेपी नड्डा का योगदान सराहनीय है। भाजपा को आगे बढ़ाने में पार्टी के कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। हम आप सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी समारोह को संबोधित किया। महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश सिंह ने किया। शोभायात्रा के तुरंत बाद सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित भाषण को कार्यकर्ताओं ने एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से सुना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह,अभय सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,रामबाबू तिवारी,राजेश शुक्ला,डॉ राजीव कुमार,राजन सिंह,योगेश मल्होत्रा,राजकुमार सिंह,अनिल सिंह,कुलवंत सिंह बंटी,प्रदीप महतो,संजीव सिन्हा,सुधांशु ओझा,अनिल मोदी,राकेश सिंह,मंजीत सिंह,जितेंद्र राय, नीलू मछुआ,राजीव सिंह,बोलटू सरकार,ज्ञान प्रकाश,नारायण पोद्दार,बिनोद कुमार सिंह,मणि मोहंती,कौस्तुव राय, अजित कालिंदी,ज्योति अधिकारी,अमित अग्रवाल,बिनानंद सिरका,धर्मन्द्र प्रसाद,मोचीराम बाउरी,निसार अहमद,निशांत कुमार,लकी सिंह राजपूत,प्रीति सिन्हा,नीरज सिंह,भूपेंद्र सिंह,राजपति देवी एवं अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन

July 7, 2026

Jamshedpur news:अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

July 7, 2026

Jamshedpur News:चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: बार मैनेजर समेत 4 और गिरफ्तार

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.