
जमशेदपुर।
सोनारी पुलिस के गश्ती दल पर असमाजिक तत्वों के हमले से एक दारोगा सहित दो पुलिस कर्मी घायल हो गए है। जबकि एक सिपाही भागकर जान बचाई है।वही दोनो को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही घटना की सुचना पर सिटी एस पी सहित तमाम बड़े अधिकारी घटना स्थल पहुंचे है। और मामले की जांच कर रहे है। पुलिस के अनुसार सभी हमलावर को पहचान लिया गया है।
महिला की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस गश्ती दल
जानकारी अनुसार बिती रात सोनारी थाना अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली कि पांडे कॉलोनी के रहने वाली एक महिला ने अपने घर के पास बने चबुतरे में असमाजिक तत्वों की अडड़ेबाजी की शिकायत की सोनारी थाना पहुंची थी। इस सुचना पर गश्ती दल वहा पहुंची। तो वहां बैठे युवको ने पत्थर से गश्ती दल पर पत्थर और ईट से हमला कर दिया। इस हमले में गश्ती दल में शामिल ए एस आई सुमीत कुमार और सिपाही विरेन्द्र दास गंभीर रुप से घायल हो गए।जबकि एक अन्य सिपाही देवशऱण भागकर अपनी जान बचाई। उन युवकों के फेंके पत्थर से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वही इस घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची। और घायलों के इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया है। है।जहा ए एस आई की स्थिती गंभीर बनी हुई है।वही दुसरी सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
ASI की हालत नाजुक – डी एस पी
इस सबंध में डी एस पी (हेड क्वाटर -2) कमल किशोर ने बताया कि सोनारी थाना के पांडे मोहल्ला से एक महिला ने सोनारी थाना में शिकायत की थी कि कुछ लड़के उस घर से पास अड़डेबाजी और नशाबाजी करते है। उसी शिकायत पर गश्ती दल पहुंची तो गश्ती दल पर उन असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में ए एस आई सुमीत कुमार को काफी चोटे आई है। जिनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है। जबकि दुसरा सिपाही को भी चोटे आई है। दोनो को इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा सभी की पहचान कर ली गई है।जल्द उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।


