
जमशेदपुर।


दो साल के बाद एक बार फिर शहरवासियों ने सड़क पर टाटा स्टील और टाटा स्टील यूएसआईएल के द्रारा आयोजित जैंम@स्ट्रीट कार्यक्रम जंमकर मस्ती की। शहर के बिष्टुपुर मुख्य सड़क में आयोजित हुए इस कार्य़क्रम में खासकर युवाओ की टोली काफी संख्या मे मौंजूद रहे। बढ़ती ठंड के बावजूद सुबह 6.30 से सुबह 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लोग उत्साहित होकर मस्ती और धमाल मचाने के उद्देश्य से अपने अपने घरों से निकल बिष्टुपुर के मुख्य सड़क पर पहुंचे। शहरवासी तनावमुक्त होकर सड़कों पर जमकर मस्ती की। यही नही कार्यक्रम में आयोजित तरह-तरह के खेल जैसे बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वाली बॉल, स्केटिंग और लाइव म्यूजिक का जमकर लोग आनंद उठाते दिखे।
बिष्टुपुर का मुख्य़ सड़क को किया गया बंद
जैम@स्ट्रीट वाले कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से बिष्टुपुर के मुख्य संड़क को बिष्टुपुर थाना से लेकरो बिष्टुपुर के सिगनल तक दोनों ओर से बंद कर दिया गया था। ताकि सड़क में होने वाले इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
काफी भीड़ होने के बावजूद शहरवासी ने किया जमकर मस्ती
कोरोना के कारण पिछले दो सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया था। कोरोना के मामला खत्म होने के बाद इस कार्यक्रम का आयोजित किय़ा गया है। दो साल के लंबे इंतजार के बाद हो रहे इस कार्यक्रम का शहरवासियों को एक बार फिर मुख्य सड़को पर मस्ती का मौका मिला। काफी ठंड होने के बावजूद काफी संख्या में बच्चे , युवा , माहिला या बुर्जूग सुबह 6 बजे से ही बिष्टुपुर मुख्य संड़क पहुंच गए। इस दौरान सड़क के दोनो ओर लोगो का हुजूम जमा रहा है। भीड़ ज्यादा होने का बाद भी युवाओ में उत्साह इतना था कि बढ़ती भीड़ भी उन्हें मस्ती करने से नहीं रोक सकी। युवाओ ने रस्सा-कशी, करतबबाजी, स्केटिंग का खूब आनंद लिया। सड़क किनारे हो रहे योगा में भी काफी लोगो ने भाग लेकर योग किया। सड़क के एक तरफ चित्र कला प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित थे। इस दौरान मौजूद खुद ड्राईग कर रहे थे।वही इस दौरान कई युवाओं को अपने शरीर पर तरह-तरह के टैटू बनवाते देखा गया। कार्यक्रम में आए लोगों में फोटो खिंचवाने की होड़ देखी गई। कोई सेल्फी लेता दिखा तो कोई अपने परिवार व दोस्तो संग ग्रुप की तस्वीर लेने में व्यस्त देखे गए ।
खाने –पीने का स्टॉल
जैम एट स्ट्रीट कार्यक्रम में खाने की शौकिनों के लिए तरह-तरह के व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए गए थे। लोगों ने दोस्तों-परिवारों संग स्टॉल पहुंच स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। किसी ने छोले भठूरे तो किसी ने डोसा-इडली खाया। सर्दी मिटाने के लिए चाय-काफी के स्टॉल भी लगे थे।इसके अलावे स्वास्थय वर्धक जूस की दुकानों में भीड़ देखी गई।


