
जमशेदपुर।
गुरुवार को एसीबी ने मानगो थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को घूस लेते गिरफ्तार किया है। मानगो के थाना प्रभारी राजीव रंजन को एसीबी ने रंगेहाथ 25 हजार घूस लेते पकड़ा है। एसीबी ने यह कार्रवाई इंटक नेता बलदेव सिंह के शिकायत पर की हैं।
शिकायक कर्ता इंटक के राष्ट्रीय सचिव हैं
वही इस मामले का शिकायतकर्ता बलदेव सिंह इंटक के राष्ट्रीय सचिव हैं। उन्होंने बताय़ा कि बलदेव सिंह ने बताया कि बीते दिनों उनकी बाइक की टक्कर हो गई थी। इस संबंध में दूसरे पक्ष ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद उन्होंने कोर्ट से जमानत ले ली थी। जमानत बावजूद थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार 50 हजार की मांग कर रहे थे। अंत में 25 हजार रूपए में बात हुई। फिलहाल एसीबी की टीम उन्हे सोनारी स्थित कार्यालय ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
केस को लेकर 25 हजार की मांग थी –डीएसपी(एसीबी)
इस सबंध में एसीबी (डीएसपी) विजय महतो ने बताया कि मानगो के दाईगुट्टू के रहने वाले बलदेव सिंह ने सोनारी स्थित एसीबी कार्यालय में मानगो थाना प्रभारी राजीव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि मानगों थाना प्रभारी केस को खत्म करने के एवज में पचास हजार रुपए की मांग कर रहे है। उसी शिकायत के आधार पर एसीबी ने पुरे मामले की ज़ॉच की। उसके बाद पूरा मामला 25 हजार पर तय हुआ। तय कार्यक्रम के तहत आज जब थाना प्रभारी को 25 हजार रुपया दिया जाने लगा तो उसे रंगेहाथ पकड़ा।
ऑडियो वायरल
ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह पीड़ित से रुपयों की मांग करते सुनाई दे रहे है. ऑडियो में वह कह रहे है कि कोर्ट से समझौते के बावजूद उनसे मिलना पड़ेगा. पीड़ित कहता है कि उसने रुपए का प्रबंध कर लिया है पर थोड़े रुपए कम है. थाना प्रभारी कहते है कि जो भी रुपए है उसे ले आओ. फिलहाल एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है.


