Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur today news: भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी
Breaking News

Jamshedpur today news: भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 7, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।

■ सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयघोष , 13 से 15 अगस्त को घरों में तिरंगा लगाने की अपील।

जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जमशेदपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का संदेश लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में पांच हज़ार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में निकाले गए पैदल तिरंगा यात्रा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मुख्यरूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे साकची नेताजी सुभाष मैदान से प्रारंभ हुई, दो बड़े वाहन पर देशभक्ति गीत, 11 सदस्यीय बैंड-बाजा, आतिशबाजी एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ बंगाल क्लब, साकची बड़ा गोलचक्कर, आई अस्पताल, बसंत टॉकीज गोलचक्कर के रास्ते, नौ नंबर स्टैंड होते हुए साकची मिल्की राम बिल्डिंग, रामलीला मैदान के रास्ते पैदल यात्रा कर शीतला माता मंदिर को पार करते हुए वापस साकची नेताजी सुभाष मैदान का सफर तय किया। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा को लोग घर से निकलकर अपने कैमरे में कैद करते दिखे। इस दौरान दर्जनों सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा यात्रा का स्वागत कर शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की और शीतल जल की सेवा प्रदान की। इस यात्रा में हाथ में तिरंगा थामे हजारों की संख्या में आम नागरिक भी नजर आए। इससे पहले, उपस्थित पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। यात्रा को लेकर प्रतिमा स्थल को तीन रंगों के खूबसूरत गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज जो हमारे हाथों में तिरंगा है, वह सिर्फ तिरंगा ही नहीं बल्कि हमारी राष्ट्रीयता और एकता की पहचान है। देश अपने आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है और इस महोत्सव से जुड़ने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही हर्ष और गर्व का विषय है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विभिन्न मोर्चों पर सशक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिश्रम और उनकी नीतियों के कारण ही देश के टुकड़े करने का सपना देखने वाले कही के नहीं रहे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा महज एक यात्रा नही है बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर की जनता ने तिरंगा यात्रा में अभूतपूर्व उत्साह का परिचय दिया है। आजादी हमें वर्षों के संघर्ष और असंख्य बलिदानों से हासिल हुई है। उन्होंने स्वाधीनता के 75वें वर्षगांठ पर लोगों से अपने घरों में अनिवार्य रूप से तिरंगा लहराकर आजादी का अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने की अपील की। कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्व प्रथम है। यह भावना जन-जन में भी पैदा करनी है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रप्रेमी जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देश को आजाद करवाने और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में जिन देशभक्तों ने आना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा एक आगाज है, ताकि हमारे देश में युवा पीढ़ी शहीदों के प्रति अपनी सोच बदलें और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना लायें।

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से मंजीत सिंह को संयोजक एवं राजीव सिंह, पप्पू सिंह को सह संयोजक बनाया गया था।

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, पंकज सिन्हा, अनिल सिंह, डॉ राजीव, पवन अग्रवाल, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, गुरुदेव सिंह राजा, चित्तरंजन वर्मा, सुशांत पांडा, अप्पा राव जिला पदाधिकारी में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, पप्पू सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, श्वेता कुमारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, रमेश नाग, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, काजू शांडिल, संतोष कुमार, रमेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सन्नी संघी, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, सत्येंद्र रजक, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, अमिश अग्रवाल, निर्मल गोप, रश्मि भारद्वाज, रंजीत सिंह, लक्ष्मी मिर्धा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बर्मामाइंस में साइबर सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकार और लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम

June 17, 2026

Indian Railways wildlife protection :लोको पायलटों की सूझबूझ से बची हाथी की जान, सेवक-गुलमा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला

June 17, 2026

Jamshedpur News: Amitabh Bachchan Gifts His KBC Blazer to Jamshedpur’s Rajesh, The Ultimate Token of Love

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.