Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : 20खबर@9am, एक क्लिक में
Breaking News

Jamshedpur Today News : 20खबर@9am, एक क्लिक में

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 19, 2023Updated:January 19, 2023No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जनवरी। 19 जनवरी
1.त्रिपुरा में कॉग्रेस नेता डॉ अजय कुमार पर हमला

जमशेदपुर।
त्रिपुरा प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के प्रभारी और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार  पर बुधवार को को  बाइक रैली के दौरान हमला हुआ है। इस दौरान उन्हें काफी चोट लगी है। हांलाकि वे खतरे से बाहर बताए जा रहे है। यह घटना त्रिपुरा के मजलिसपुर में हुई है।

2.प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन रजिस्ट्री की एसीबी ने की जांच

जमशेदपुर।

जमशेदपुर के रजिस्ट्री कार्यालय में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने पूर्व जिला अवर निबंधक अशोक सिन्हा और प्रफुल्ल कुमार के कार्यकाल में प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल भूमि की रजिस्ट्री की शिकायत की ज़ॉच की। यह  जांच शाम के 6 बजे तक चली।इस दौरान टीम ने वर्ष 2013 से 2022 तक कई  दस्तावेज को मंगाए।  डीएसपी आरएन सिंह के नेतृत्व मेंआई 6 सदस्यीय टीम ने मौजूद जिला अवर निबंधक धमेन्द्र कुमार से पूर्व में हुई रजिस्ट्री से संबधित दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए कहा। वही इस सबंध में जिला अवर निबंधक धमेन्द्र कुमार ने कहा है कि इस मामले कोई जानकारी नही दे सकता ।

3. DC ने देर रात केजीबीवी, सुंदरनगर किया औचक निरीक्षण,साफ सफाई एवं कुव्यवस्था देख वार्डन और किचेन इंचार्ज को लगाई फटकार
जमशेदपुर।
मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे जिला उपायुक्त  विजया जाधव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुदरनगर का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं कुव्यस्था पर नाराजगी जताते हुए वार्डन एवं किचेन इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रात्रि प्रहरी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे वहीं किचेन व स्टोर रूम में सभी चीजें अस्त व्यस्त एवं गंदगी फैली थी। खाने के बर्तन गंदे पड़े हुए थे, पका हुआ भोजन भी खुले में रखा पाया गया । विद्यालय परिसर में बिजली का दुरूपयोग होते भी पाया गया । उपायुक्त द्वारा इस पूरे मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को शो कॉज किया गया है।

4 : उपायुक्त ने देर रात सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए दो दिनों के अंदर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
जमशेदपुर।
केजीबीवी का निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त मध्य रात्रि में सदर अस्पताल खास महल का औचक निरीक्षण करने पहुंची । अस्पताल परिसर की साफ सफाई, होम गार्ड व आउट सोर्सिंग स्टाफ की गैर मौजूदगी, मरीज के साथ बिस्तर पर उनके परिजनों के भी सोते हुए पाए जाने पर उन्होने सख्त नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई । उपायुक्त द्वारा मौके पर ड्यूटी रोस्टर की मांग की गई जिसे मौजूद स्टाफ प्रस्तुत नहीं कर पाये, वहीं इमरजेंसी में भी दो दिनों से मरीजों के एडमिट होने की जानकारी मिली। इस पूरी कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त द्वारा अस्पताल प्रबंधक को दो दिनों में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गयी ।

5.. पहले किया प्रेम विवाह, अब दूसरी शादी की बात कहकर घर से निकाला पत्नी को
जमशेदपुर ।

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह के हरिजन बस्ती की रहने वाली पुष्पाजंली मुखी को उसके पति और ससुराल वालों ने जमकर पिटा। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए एम जी एम अवस्था में भर्ती कराया गया हैं। बताया जाता हैं कि पुष्पाजंली मुखी ने घातकीडील के हरिजन बस्ती के रहने वाले शिवा मुखी से प्रेम विवाह किया था। वही महिला ने अपने पति और सास –ससूर के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया हैं।

6.. सोनारी से अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन वाहन पकड़े गए, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार में इस्तेमाल होने वाले तीन वाहनों को सोनारी थाना क्षेत्र के परदेसी पाड़ा से जब्त किया है. आबकारी विभाग को सूचना मिली थी की दो स्कूटी और एक कार के माध्यम से नकली शराब का कारोबार क्षेत्र में किया जाता है, जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो इसे सही पाया, हालांकि जांच के दौरान इन वाहनों का कोई मालिक सामने नहीं आया. आबकारी विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त कर सोनारी थाने को सुपुर्द कर दिया है

7.रेलकर्मी  ही ट्रेनों पर कराते थे पथराव, आठ गिरफ्तार

जमशेदपुर।

दक्षिण पूर्व रेलवे के डांगुवापोसी में समेत आस-पास के क्षेत्रों में ट्रेनों पर लगतार हो रहे पथराव के मामले का उदभेदन कर दिया है। इस मामले मे आरपीएफ ने  आठ लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक रेलवे का सिग्नल टेक्नीशियन निरंजन दास और सीनियर सेक्शन  ईंजीनियर के दामोदार भी शामिल है।.

8.कोल्हान का बिजली का छापा ,115 पर प्राथमिकी

जमशेदपुर।

बिजली विभाग की टीमों ने बुधवार को कोल्हान में 1154 स्थानों पर छापामारी की । इसमें बिजली  चोरी के 155 केस पकड़े गएष इस दौरान विभाग ने 30.74 लाख रुपए जुर्माना लगया है। वही जमशेदपुर में 31, आदित्यपुर में 13 , घाटशिला में 36 , मानगो में 25 ,चाईबासा में 23, चक्रधरपुर में 07 और सरायकेला में 20 लोगो पर मामला दर्ज किया गया  हैं।

9.बिरसानगर टेल्को थाना, गश्ती गाड़ी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जमशेदपुर।

बिरसानगर संडे मार्केट में 17 जनवरी को आयोजित टुसू पर्व में हंगामा करने तथा टेल्को थाना की गस्ती गाड़ी पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार हो गया है. टेल्को पुलिस ने आरोपी सुकेश मुखी को बिरसानगर जोन नंबर चार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया. साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (संख्या जेएच05डीएफ-2654 को जप्त किया गया. इस संबंध में एक मामला थाना में दर्ज किया गया था. सुकेश मुखी को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

10 .नकली शराब का कारोबारी नीरज गिरफ्तार , ले गयी बिहार पुलिस

जमशेदपुर।

नकली शराब का कारोबार करने वाले  सीतारामडेरा  न्यू ले आउट  निवासी  नीरज गुप्ता को सीतारामडेरा  पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया हैं। इसकी सुचना सीतारामडेरा पुलिस ने बिहार के बिहटा पुलिस को दी । बिहटा पुलिस की टीम पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। नीरज गुप्ता पर नकली शराब के अवैध कारोबार का नामजद अभिय़ुक्त है।

11.टाटानगर स्टेशन के पास मिनी ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, 5 घायल

जमशेदपुर।

टाटानगर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं. घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. एक युवक को कम चोट आई है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिनी ट्रक बर्मामाइंस से जुगसलाई की तरफ जा रहा था,  तभी यह हादसा हुआ. घटना में सब्जी खरीद रहे लोगों को भी हल्की चोट आई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12. रैफ ने आदित्यपुर में किया फ्लैग मार्च

जमशेदपुर।

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा शांति व्यवस्था बहाल रखने और आगामी 26 जनवरी के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें 50 से भी अधिक रैफ जवान शामिल हुए।– आदित्यपुर थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर रैफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से कमांडेंट प्रवीण कुमार शामिल रहे। 50 से भी अधिक जवानों ने फ्लैग मार्च के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में रैफ के साथ आदित्यपुर पुलिस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

13. कांड्रा में लखना सिंह घाटी में दो कारों की टक्कर . पूर्व थाना प्रभारी घायल

आदित्यपुर।

बुधवार की शाम चांडिल के पूर्व थानेदार शंभू शरण दास कांड्रा –चौका पथ पर लाखना सिंह घाटी में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हांलाकि इस दुर्घटना नें उन्हें हल्के चोट आई है। लेकिन उनकी स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जाता है कि चांडिल के पूर्व थानेदार शंभू शरण दास से रांची से लौट रहे थे। कि कांड्रा –चौका पथ पर लखना घाटी के पास एक अनियत्रित फोर्ड कार ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी स्कार्पियों पलट भी गई।वही उनके पीछे से आ रहे आरआईटी थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान ने तुरंत पहुंच कर शंभू को गाड़ी से निकाला।  वही घटना के बाद स्थानिय पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है। और फोर्ड कार चालक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। जानकारी मिली है कि कार चालक नशे में था।वही शंभू शरण दास को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।

14. साकची डायमंड मार्केट की छत पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर।
साकची स्थित डायमंड मार्केट की छत पर मंगलवार रात अचानक आग लग गयी. मार्केट की छत से आग की लपकें उठती देख वहां अफरा तफरी मच गई. डायमंड मार्केट और आसपास उस वक्त लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद थी. बिल्डिंग में आग लगी देख वहां मौजूद सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, आगाज़ संस्था के इंदरजीत सिंह, प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा आदि ने तत्तपरता दिखाते हुये छत पर चढ़ कर तुरंत एकजुटता दिखाते हुए आग पर काबू किया.

15. कांड्रा में टेलर और ट्रक में टक्कर , दोनो चालक घायल

सरायकेला।
कांड्रा थाना क्षेत्र के बालीडीह के समीप रेलवे पुल के पहले एक टिप टेलर और ट्रक में जोरदार टक्कर से टिप टेलर के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए ।जानकारी के अनुसार टिप टेलर उड़ीसा बड़बिल से पश्चिम बंगाल से रघुनाथपुर कांड्रा होते हुए जा रहा था जैसे ही कांड्रा बालीडीह स्थित रेलवे पुलिया से पहले सैन इंटरनेशनल स्कुल के पास पहुँचा की टिप टेलर के आगे एक ट्रक ने अचानक सड़क पे ब्रेक लगा दी और ट्रक को अचानक बायीं और काट दिया जिस कारण टिप टेलर के आगे जा रही ट्रक से टिप टेलर टकरा गयी। इस घटना से टिप टेलर के आगे के किनारे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।.टिप टेलर के चालक सदाम अंसारी टिप टेलर में ही दो घण्टे तक फंसा रहा।.राहगीरों ने इसकी सुचना कांड्रा थाना और जेआरडीसीएल को दी टिप टेलर में फंसे चालक सदाम अंसारी को कांड्रा पुलिस जेआरडीसीएल के पारा मेडिकल डा0 गोपाल महतो जेआरडीसीएल के स्टाफ सौरभ मांझी,बुदेश्वर महतो,भुजंग मछुआ के सहयोग से बड़ी ही मशक्कत से निकाला गया।

16. सरायकेला पहुंचे आईजी पंकज कंबोज, समीक्षा बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा

सरायकेला। रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज बुधवार को सरायकेला पहुंचे। जिला के एसपी कार्यालय पहुंचने पर आईजी का कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा व उपायुक्त अरवा राजकमल सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश, एसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार ने पारंपरिक रूप से बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।जिसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है। आईजी के कार्यक्रम को लेकर सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए थे। सभी को तैयार रहने को कहा गया

17. 17 से 19 जनवरी तक पेंशन शिविर पर 411 आवेदन प्राप्त हुए
जमशेदपुर।
जिला के उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार जिले में 17 से 19 जनवरी तक आयोजित किये जा रहे पेंशन शिविर के पहला दिन आज विभिन्न पेंशन योजना सम्बंधी 411 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्रखंडों में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित पेंशन योजना के 126 आवेदन, वृद्धा पेंशन योजना के 249, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन के 7 तथा स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन योजना के 29 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त द्वारा कैम्प के सफल आयोजन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए ज्यादा से ज्यादा योग्य लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले 2 दिनों में सभी प्रखंडों में आयोजित शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी सुयोग्य छूटे हुए लाभुकों को पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए ताकि कोई भी पेंशन योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रह जाएं।

18 मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अलाव जलाने का कार्य जारी

जमशेदपुर।मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश में बढ़ती ठंड को देखते हुए मानगो नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है।कुल 12 जगह अलाव जलाने का कार्य कराया जा रहा है। कार्यालय मानगो नगर निगम द्वारा ओल्ड पुरुलिया रोड, डिमना रोड, डिगना चौक, मानगो चौक, पार डि ह चौक आदि कई स्थानों के चौक चौराहा पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके। कार्यपालक पदाधिकारी ने ठंड मौसम तक नगर निगम के चौक चौराहों आदि स्थानों में प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया है।

19. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने दी बधाई, कहा- जेपी नड्डा के नेतृत्व में चार सौ प्लस सीट के लक्ष्य को करेंगे प्राप्त।

जमशेदपुर। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाया है। इस फैसले पर मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मुहर लग गयी। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में संगठन मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव समेत लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने लक्ष्य चार सौ प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। श्री दास ने जगत प्रकाश नड्डा को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की है।

20. जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर बेंगलुरू एफसी प्लेऑफ के और करीब पहुंची

जमशेदपुर, 18 जनवरी 2023: बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में अपनी पहली जीत की हैट्रिक पूरी की। ब्लूज ने जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैचवीक 16 मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हरा दिया। बेंगलुरू की जीत में आया, जब मिडफील्डर रोहित कुमार (सातवें), भारतीय मूल के फीजियन स्ट्राइकर रॉय कृष्णा (34वें) और स्ट्राइकर शिव नारायण (62वें मिनट में) ने गोल दागे। बेंगलुरू एफसी के सेंटर-बैक संदेश झिंगन को मजबूत डिफेंडिंग के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.