
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन एग्रिको ट्रासपोर्ट मैदान में 25, 26 एवं 27 दिसम्बर को होगा। इसमें शामिल होने के लिए 22 दिसम्बर मंगलवार तक रजिस्ट्रेशन होगा। तीनों दिन संघ्या 5 से 8 बजे तक टूर्नामेंट होगा। इस संबंध में शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, संयोजक आरती गुप्ता एवं सचिव उषा चैधरी नेे शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि यह टूर्नामेंट तीन विभिन्न आयु वर्ग में होगा। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7979735689 एवं 9534112096 पर संपर्क कर सकते हैं। 13 साल से कम उम्र के लड़का एवं लड़की सिंगल्स तथा 19 साल से कम उम्र के लड़का एवं लड़की सिंगल्स और 19 साल से अधिक उम्र के लड़का एवं लड़की डबल्स के बीच मुकाबला होगा। अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।



