
JAMSHEDPUR


एससीसीएन न्यूज के संस्थापक स्व मोहन सिंह की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 19.03.2021 को एससीसीएन न्यूज एवं जनसेवक समिति के संयुक्त तत्वावधान में 37वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस में आयोजित इस शिविर का समाजसेवी बेली बोधनवाला, शिवशंकर सिंह, मुन्ना अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक अरविंद सिंह एवं कुणाल षाणंगी, पूर्व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह, खादी ग्रामोद्योग आयोग (पूर्वी क्षेत्र) के सदस्य मनोज कुमार सिंह, क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, समाजसेवी जवाहरलाल शर्मा, फ्लैक के प्रेमचंद, सिफी के स्थानीय निदेशक इंद्रजीत घोष, पूर्व पुलिस अधिकारी ओपी सिंह, वीरेंद्र यादव, जेएमएम नेता मनोज कुमार यादव आदि के साथ शहर के तमाम पत्रकार भी रक्तदान शिविर में पहुंचे. एससीसीएन न्यूज के संस्थापक स्व मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर एससीसीएन न्यूज की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है. एससीसीएन न्यूज के निदेशक प्रशांत सिंह पुतुल ने इस अवसर पर बताया कि स्व मोहन सिंह की स्मृति में 37वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जिसे जरूरतमंद लोगों को मुहैया कराया जायेगा.

