JAMSHEDPUR
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता एवं सदस्यता अभियान बोकारो जिला के प्रभारी राकेश तिवारी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजू मुखी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा की स्वर्गीय मुखी जीवन पर्यंत कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते रहें उनके निधन से पार्टी को इस जिले में अपूरणीय क्षति हुई है साथ ही उन्होंने कहा 24 कैरेट पीयोर कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में पहचाने जाने वाले श्रीमुखी के निधन से कोल्हान के समस्त कांग्रेस जन शोक संतप्त है कांग्रेस पार्टी उनके परिवारजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करती है उनके सम्मान में जिला कांग्रेस कार्यालय का ध्वज 3 दिनों के लिए झुका दिया जाएगा
