Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:भाजपा नेताओं का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता है : डॉ. अजय कुमार
Breaking News

Jamshedpur News:भाजपा नेताओं का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता है : डॉ. अजय कुमार

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर । एक पुरानी कहावत है की किसी व्यक्ति का नेचर और सिग्नेचर जल्दी नहीं बदलता । यह कहावत ओडिसा के राजपाल रघुवर दास के बेटे ललित कुमार के लिए सही साबित हुआ है। उक्त बातें पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी सदस्य डॉ अजय कुमार ने शनिवार को परिसदन में मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस प्रकार ओडिसा के राज्यपाल के बेटे ललित कुमार ने राजभवन कर्मचारी के साथ गाली गलौज एवम् मारपीट की, वह निंदनीय है, बेहद शर्मनाक है। भाजपा के नेताओं और उनके बेटों की करतूत कोई नई बात नही है। इस तरह की घटनाओं की एक लंबी फेहरिस्त है। डॉ अजय ने कहा कि चाहे पुणे का एक्सीडेंट वाला हादसा हो, या मुंबई में एक शक्तिशाली नेता के बेटे की गाड़ी से एक औरत को कुचलने की घटना, या फिर एक शक्तिशाली अधिकारी की बेटी को 800 रैंक आने पर भी IAS कैडर मिलना हो… हर जगह … अमीर और पावरफुल लोग मिडिल क्लास और गरीबों को दबा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित कुमार पर ओडिसा राजभवन के कर्मचारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। बैकुंठ प्रधान नाम के राजभवन के एक कर्मचारी ने बताया कि जब वे राज्यपाल के बेटे ललित कुमार से मिलने गए तो देखते ही ललित कुमार ने डांटना औऱ गालियां देना शुरू कर दिया और थप्पड़ मारने लगे और जान से मारने की धमकी दी। डॉ अजय ने बताया कि रघुवर दास और उनके बेटे के खिलाफ ओड़िसा के राजभवन के कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है । राजभवन कर्मचारी सेवा संघ ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं संघ द्वारा इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में भी की गई है। मेरे पास ये खबर आने के समय तक FIR दर्ज नहीं हुई थी।
ऐसा नहीं है की यह पहली बार ऐसी घटना हुई है जिसमें रघुवर दास जी का परिवार शामिल है, ऐसी कई घटनाएं हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले रघुवर दास के भतीजे सह भाजपा नेता कमलेश साहू की लोगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि कमलेश साहू नशे में धुत्त गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे। जिसके कारण लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2017 में रघुवर दास के छोटे भाई मूलचंद साहू पर एक सिख लड़के की पिटाई का आरोप लगा था। अप्रैल 2017 में ही मूलचंद साहू पर एक महिला द्वारा उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था । नवंबर 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे के बॉडीगार्ड पर दबंगई का आरोप लगा था। वहीं अप्रैलl 2023 में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू पर घर में घुसकर जबरन कागजात
ले जाने का एमजीएम थाना में केस दर्ज किया गया था। सवाल यही है कि जो पार्टी नीति और सिद्धांत की बात करती नहीं थकती है। उसी पार्टी के नेताओं और उनके साहबजादों की करतूत कुछ और ही कहानी बयां करती है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा, रामाश्रय प्रसाद सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.