Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:साकची रामलीला मैदान में फूलों की होली के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन
Breaking News

Jamshedpur News:साकची रामलीला मैदान में फूलों की होली के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। साकची श्री रामलीला मैदान में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा कें अंतिम दिन शुक्रवार को कथावाचक स्वामी सर्वज्ञानन्द जी महाराज ने तुलसी वर्षा, हवन-पूजन, कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा, पूजा और विसर्जन कराया। साथ ही भागवत कथा के सारांश, उपसंहार, भगवान श्री कृष्ण की सोलह हजार एक सौ आठ रानियों व इनसे विवाह के पीछे के वास्तविक दर्शन, भगवान कृष्ण के द्वारका में राजपाठ, सुदामा से मित्रता, सुदामा की दरिद्रता के हरण प्रसंगों सहित भगवान श्रीकृष्ण की सबसे मधुर लीला महारास लीला की कथा सुनाकर महोत्सव को विराम दिया गया। श्री श्री रामलीला उत्सव समिति द्धारा आयोजित भागवत कथा के समापन पर शुक्रवार को होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान संगीतमयी धुनों पर भक्त खूब झूमे। कथा के अंत में राधे-राधे-राधे बरसाने वाली राधे, गीत के साथ फूलों की होली खेली गई। राधे-कृष्ण सहित भक्तों को फूलों की वर्षा से नहला दिया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने फूलों और गुलाल की होली भी खेली।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कोई श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करे, घर में गाय व तुलसी का महत्व समझे और घर में श्रीमद् भागवत ग्रंथ रखे, उसे दैविक, दैहिक और भौतिक ताप से मुक्ति मिल जाती है। भगवान श्रीकृष्ण की सबसे मधुर लीला महारास लीला का वर्णन किया। कथा वाचक ने सात दिनों तक भागवत के विभिन्न प्रसंगों को संगीतमय प्रकृति से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। कथा स्थल में श्री राधे-राधे की गूंज से वृंदावन धाम का अनुभव होता रहा। उन्होंने कहा कि शुकदेव जी ने परीक्षित को बताया कि भगवान की कथा को श्रद्धा और विश्वास के साथ इस प्रकार से सुनें तो सात दिनों के अंदर श्रोता भगवान को स्वयं प्राप्त कर सकते हैं। कथा सुनकर श्रोतागण भक्तिरस में झूमने लगे। श्रीमद् भागवत कथा समापन के मौके पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने सपत्नी आहुति डालकर मनौतियां मांगीं। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इनका रहा योगदानः- कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को यजमान क्रमशः शीला-मनोज कुमार मिश्रा, लक्ष्मी-पवन अग्रहरि, गायत्री-ब्रजेश बाजपेयी, विकास सिंह थे। सात दिवसीय कथा को सफल बनाने में प्रमुख रूप से डा. डीपी शुक्ला, रामफल मिश्र, रामगोपाल चौधरी, शंकर सिंघल, गया प्रसाद चौधरी, रामकेवल मिश्र, पवन अग्रहरी, मनोज कुमार मिश्र, अनिल कुमार चौबे, नवल झा, महेश तिवारी, प्रदीप चौधरी, मनीष मिश्रा, द्धारिका प्रसाद, प्रमोद खंडेलवाल, अवधेश मिश्रा, रोहित कुमार मिश्र, संजय सिंह, दिलीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, गौरीशंकर, बसंत, अनुज आदि का योगदान रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश, यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹23.44 लाख का जुर्माना

June 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, 906 टन खनिज जब्त, 10 जून से बालू उठाव पर पूरी तरह रोक

June 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को हरी झंडी, उपायुक्त और एसएसपी बोले- नशे से दूरी ही सुरक्षित समाज का आधार

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.