Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS:रोजो पर्व के अवसर पर धातकीडीह गांव में पीरियड एंड साइंस कार्यशाला आयोजित, रजस्वला और पीरियड से जुड़े सामाजिक मान्यताओं व किंवदंतियों पर हुई खुली चर्चा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:रोजो पर्व के अवसर पर धातकीडीह गांव में पीरियड एंड साइंस कार्यशाला आयोजित, रजस्वला और पीरियड से जुड़े सामाजिक मान्यताओं व किंवदंतियों पर हुई खुली चर्चा

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

घाटशिला / जमशेदपुर, 15 जून 2025 : ओडिशा और झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रोजो पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस समय धरती माता रजस्वला रूप में रहती है, तीन दिन तक चलने वाले त्यौहार के दौरान ग्रामीण तरह तरह के पकवान बनाते है, गांवों में झूले लगाए जाते है, वही कृषि कार्यों व कृषि यंत्रों को आराम दिया जाता है। रोजो पर्व के अवसर पर घाटशिला के धातकीडीह गांव में पीपल वृक्ष की छांव में गांव की किशोरियों और महिला स्वयंसेवकों के नेतृत्व में पीरियड एंड साइंस कार्यक्रम का सार्वजनिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रजस्वला महिलाओं और पीरियड से जुड़े सामाजिक मान्यताओं व किंवदंतियों पर खुली चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह तथ्य निकलकर सामने आया कि गांव में माहवारी के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ अब इससे जुड़ी भ्रांतियों में काफी कमी आई है। वही कई अन्य इलाकों में रूढ़िवादी विचार अभी भी हावी है। कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षा, माहवारी स्वच्छता, किशोरी महिला स्वास्थ्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज में आने वाले संभावित बदलावों व अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। गांव की लगभग सभी महिलाएं पिछले दो वर्ष से रीयूजेबल पैड का इस्तेमाल करती है। अब सभी महिलाओं को फिर से नया पैड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं को प्रोजेक्ट बाला रियूजेबल पैड का उपहार दिया गया। वही गांव के वैसी महिलाओं को भी चिन्हित कर उन्हें अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया, जो गांव में नई आई है। महिलाओं व किशोरियों ने बताया कि रियूजेबल पैड के इस्तेमाल से उन्हें अब काफी सहूलियत होती है। हर महीने पैड खरीदने के खर्च समेत उपयोग किए गए नैपकिन के निपटान से जुड़ी समस्याओं से भी निजात मिली है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक व झारखंड के पैडमैन तरुण कुमार, उमवि धातकीडीह के प्राचार्य साजिद अहमद, स्वास्थ्य साहिया गुरुवारी सोरेन, जल सहिया सोनामुनी मुर्मू, शिक्षिका सींगों सोरेन, मौमिता मुर्मू, बासी हांसदा, संजना, किरण, फुलमनी, सुष्मिता व अन्य ने अपने विचार रखे। इस दौरान गांव और आसपास के इलाके में अभियान को और भी बेहतर बनाने हेतु आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में गांव की 80 से ज्यादा महिलाओं और किशोरियों ने शिरकत की। बताते चले कि निश्चय फाउंडेशन ने पिछले दो महीने में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न गांवों व विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता अभियान से जुड़े ट्राइबल पैडमैन बैद्यनाथ हांसदा, पूजा हेंब्रम, मालती सुंडी, पूजा महतो, कान्हु मुर्मू व अन्य स्वयंसेवकों के माध्यम से 95 से ज्यादा छोटे बड़े कार्यशालाये आयोजित कर लगभग 5100 किशोरियों व महिलाओं को जागरूक करने के साथ साथ प्रोजेक्ट बाला रियूजेबल पैड का उपहार दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.