
जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को ब्रेन मलेरिया की चपेट में आने से मृत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा लखी सरदार के परिजनों से मिलने सानग्राम गांव स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

*परिजनों का बढ़ाया हौसला*
विधायक ने मृतका की दीदी लखी सरदार, चाची बेरे सरदार, सुशीला सरदार तथा चचेरे भाई मोहन सरदार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से हिम्मत बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़े हैं।
*हरसंभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार – विधायक*
मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ब्रेन मलेरिया से छात्रा की असमय मृत्यु बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार अकेला नहीं है और वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।



