
Anni Amrita

अन्नी अमृता
जमशेदपुर.
जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई जो 6 मई तक चलेगी. चुनाव की तैयारियों के संबंध में डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.उन्होंने बताया कि जमशेदपुर लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1887 बूथ हैं जहां चुनाव पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होंगे.डीसी ने बताया कि इन बूथों में से कुल 30बूथ ऐसे होंगे जिनका प्रबंधन पूरी तरह महिलाओं के हाथों रहेगा. इन तीस बूथों में से 4जुगसलाई विस,10 जमशेदपुर पूर्वी विस और 16 बूथ जमशेदपुर पश्चिम में होंगे. डीसी ने बताया कि हर बूथ पर 4वोलंटियर्स तैनात रहेंगे.85से अधिक उम्र के लोगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी.उसके लिए टीम पहले चरण में 14मई से 19मई तक ऐसे लोगों के घर जाएगी, वहीं दूसरे चरण में 21से 22मई तक यह अभियान चलेगा.
आगे डीसी ने बताया कि अब तक विभिन्न चेकनाकों और क्षेत्रों में 68 लाख कैश जब्त किए गए हैं जिनकी जांच चल रही है.आचार संहिता लागू होने के बाद 1178लोगों के आर्म्स जमा लिए जा चुके हैं.वहीं 2500से अधिक लोगों पर आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है. नामांकन वापस लेने के संदर्भ में डीसी ने बताया कि 9मई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं.पोलिंग पार्टी एलबीएसएम और कोऑपरेटिव काॅलेज से 24मई को गंतव्य बूथों के लिए रवाना हो जाएगी.दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी.
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि क्रिटिकल और नाॅन क्रिटिकल दोनों प्रकार के बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.विभिन्न बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्सेस की तैनाती की जाएगी.संवेदनशील बूथों पर विशेष निगाह रहेगी और वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे.
आज संयुक्त प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि जमशेदपुर लोकसभा में कुल 18लाख 30हजार 866 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.q


