
जमशेदपुर. शिक्षाविद एपीआर नायर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को मानगो में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अफरोज शकील ने किया.
टूर्नामेंट के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें दलमा एलेवन, जाकिर नगर एकादश, शेरे पंजाब एकादश और आदित्यपुर की सनराइज क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसका समापन बुधवार को होगा. विजेता टीम को एपीआर नायर ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा उपविजेता, प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को भी सम्मानित किया जायेगा. मैच के दौरान अंपायरिंग की भूमिका संजय टुडू, सोमनाथ विश्वास, विश्वनाथ लोहरा और वृहस्पति महतो ने निभायी. इस मौके पर कोच अजय दास, विकास मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

