
रवि कुमार झा, जमशेदपुर।
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है और राउंड-दर-राउंड तस्वीर साफ होती जा रही है। तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है।


नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, झामुमो प्रत्याशी को अब तक 16,110 मत मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 8,569 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू तीसरे स्थान पर हैं और उन्हें 5,278 मत मिले हैं।
तीसरे राउंड के बाद झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन 7,541 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और अधिकारियों की निगरानी में वोटों की गिनती तेज़ी से जारी है।
—
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव
मतगणना – राउंड 03 परिणाम
—
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा – 8,569
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो – 16,110
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 157
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 60
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम – 5,278
6. नारायण सिंह, निर्दलीय – 60
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय – 39
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय – 31
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय – 106
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय – 114
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय – 66
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय – 212
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय – 306
14. NOTA – 505


