
रवि कुमार झा, जमशेदपुर।
GHATSHILA 2025 : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के 15वें राउंड के नतीजे घोषित हो गए हैं। ताज़ा अपडेट के अनुसार झामुमो (JMM) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन 79,547 वोटों के साथ बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा (BJP) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को अब तक 50,314 वोट मिले हैं।
जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 10,956 वोट प्राप्त हुए हैं। इस राउंड के बाद सोमेश चंद्र सोरेन 29,233 वोटों से आगे चल रहे हैं।


—
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव
मतगणना – राउंड 15
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा – 50,314
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो – 79,547
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 828
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 306
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम – 10,956
6. नारायण सिंह, निर्दलीय – 173
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय – 117
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय – 118
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय – 783
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय – 317
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय – 263
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय – 784
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय – 1,229
14. NOTA – 2,251


