
जमशेदपुर। रवि कुमार झा

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में आठवां राउंड पूरा हो गया है। ताज़ा नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त को और अधिक बढ़ा लिया है। आठवें राउंड तक उन्हें 39,163 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 27,883 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सोमेश चंद्र सोरेन अब 11,280 मतों से आगे चल रहे हैं।
मतगणना केंद्र पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और प्रत्येक राउंड के साथ झामुमो की बढ़त तेज़ी से बढ़ती दिखाई दे रही है। अन्य प्रत्याशियों के वोटों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि NOTA की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
—
14 नवम्बर 2025
========================
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव
मतगणना — राउंड 08
—
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा – 27,883
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो – 39,163
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 360
4. पार्वती हांसदा, पीपीआई (डेमोक्रेटिक) – 153
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम – 6,903
6. नारायण सिंह, निर्दलीय – 97
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय – 75
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय – 57
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय – 497
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय – 180
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय – 116
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय – 386
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय – 624
14. NOTA – 1,178


